सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar : Vijay Sinha targeted rjd party Tejashwi Yadav over Rohini acharya lalu yadav Bihar Assembly session

Bihar News : विजय सिन्हा ने रोहिणी को लेकर तेजस्वी पर किया पलटवार; फिर लालू के लिए कहे ये शब्द

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Feb 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : सदन में आज तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को साथ में आंदोलन करने और बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा की मांग करने को कहा। फिर उप मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए लालू और रोहिणी की भी बात कही। 

Bihar : Vijay Sinha targeted rjd party Tejashwi Yadav over Rohini acharya lalu yadav Bihar Assembly session
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जबरदस्त हमला किया। तेजस्वी यादव द्वारा सरकार पर किए जा रहे हमलों और कानून-व्यवस्था के बयानों का पलटवार करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को परिवारतंत्र में बदलने और गरीबों के हक का चारा चुराने के दोषी हैं, उन्हें उपदेश देना शोभा नहीं देता।

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार विधानसभा में तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा- हमें हराने के लिए NDA ने फूंके 40 हजार करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकर बोलिए, आपके दुख को समझते हैं
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने चुटकी लेते हुए कहा कि हम तेजस्वी यादव जी की मानसिक पीड़ा को समझते हैं। इसीलिए हमने उनसे कहा कि आप बैठकर बोलिए, ज्यादा तनाव मत लीजिए। उन्होंने तेजस्वी के उस आरोप का जवाब दिया जिसमें वे सरकार पर गलत नीतियां अपनाने की बात कह रहे थे। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में गलत करने का ठेका किस परिवार और पार्टी के पास रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस

जंगलराज और परिवारतंत्र पर साधा निशाना
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा यहीं नहीं रुके। उन्होंने सीधे तौर पर लालू परिवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूरा देश जानता है कि जंगलराज का युवराज कौन है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने जानवरों का चारा चुराया और लोकतंत्र को अपनी जागीर समझकर उसे परिवारतंत्र में बदल दिया, वे आज शुचिता की बात कर रहे हैं। जनता इनकी असलियत पहचान चुकी है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

पारिवारिक कलह पर भी कसा तंज
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले उन्हें अपने घर की बेटियों की इज्जत करना सीखना चाहिए। दरअसल यह बयान विजय सिन्हा ने चुनाव के बाद लालू परिवार के भीतर हुए दरार के संदर्भ में दी। बिहार विधान चुनावों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव के बीच तकरार की खबरें सार्वजनिक हुई थीं। चर्चा है कि रोहिणी ने अपनी हार पर सवाल उठाने वालों के प्रति नाराजगी जाहिर की थी, जिसके बाद चप्पल चलाने तक की नौबत आने का आरोप लगा था। इसी अंदरूनी कलह को मुद्दा बनाकर भाजपा अब तेजस्वी को घेर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed