सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar weather news winter update bihar news weather update weather report

Bihar Weather : क्या ठंड वापस लौटेगी या अब गर्मी आ रही? बिहार के मौसम का हाल पढ़ें एक खबर में

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 05 Feb 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : रात में भी अब कंबल-रजाई की जरूरत नहीं पड़ रही। राज्य के ज्यादातर जिलों में यह स्थिति दो-तीन दिनों से बन रही है। ठंड जाकर लौटी भी है। लौटती भी है। क्या इस बार लौटेगी फिर या आ रहा है गर्मी का मौसम करीब, जानिए पूर्वानुमान।

bihar weather news winter update bihar news weather update weather report
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 बिहार में मौसम का मिजाज तेजी से करवट ले रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से राज्य के अधिकांश जिलों में रात और दिन के तापमान में ठंढ और गर्मी दोनों दर्ज की गई है। आलम यह है कि जो लोग हफ्ते भर पहले तक भारी कंबल और रजाई में दुबके रहते थे, अब उन्हें इनकी जरूरत महसूस नहीं हो रही है। इस बदलाव ने लोगों के मन में सवाल पैदा कर दिया है कि क्या कड़ाके की ठंड की विदाई हो गई है या अभी रिटर्न गिफ्ट बाकी है?

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गर्ल्स हॉस्टल हत्याकांड का सच बताने के लिए IPRD कार्ड मांगा, फिर मीडिया को जवाब नहीं दे सकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के तापमान में भारी उछाल
मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया समेत प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। पछुआ हवाओं की रफ्तार कम होने और आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर बढ़ने लगा है। अब शाम होते ही होने वाली कनकनी काफी कम हो गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav : विधानसभा में इस बार गूंजेगी तेजस्वी यादव की आवाज? कई बार रह चुके गायब, इस बार तैयारी की

 क्या फिर लौटेगी ठंड?
आमतौर पर फरवरी के महीने में ठंड एक बार लौटकर आती है। हालांकि, इस बार के मौसमी संकेत कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि वर्तमान में कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है जो मैदानी इलाकों में फिर से शीतलहर की स्थिति पैदा करे। शुष्क पछुआ हवाओं की जगह अब धीरे-धीरे नमी वाली हवाएं ले रही हैं, जिससे उमस और गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यदि अगले एक सप्ताह तक कोई बड़ा मौसमी सिस्टम नहीं बना, तो गर्मी समय से पहले दस्तक दे सकती है।
यह खबर भी पढ़ें- Bihar News : सार्वजनिक स्थलों पर फूहड़ गाने बजाए तो खैर नहीं, उप मुख्यमंत्री ने जारी किए आदेश
किसान और स्वास्थ्य पर असर
मौसम में आए इस अचानक बदलाव का असर खेती और सेहत दोनों पर पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह मौसम का मिलन का समय है जिस वजह से घर के लोग सर्दी और बुखार से पीड़ित होते हैं। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। वहीं, किसानों के लिए गेहूं की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि अधिक तापमान दानों के पकने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बीच शहर में कचरा निस्तारण केंद्र बनने पर विरोध, कहा- सरकार लोगों की जान के साथ न करे खिलवाड़

अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कुहासा जरूर दिखेगा, लेकिन दिन चढ़ते ही खिली हुई धूप लोगों को पसीने छुड़ाने लगेगी। फिलहाल, भारी शीतलहर या रिकॉर्ड तोड़ ठंड की वापसी की उम्मीद काफी कम जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed