Indore:गर्मी और लोड से गर्म हो रहे ग्रिडों के पावर ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने के लिए लगाए कूलर
इंदौर में भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली मांग के बीच शहर की बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़े कदम उठाए हैं। 70 जगहों पर कूलर लगाए गए हैं, ट्रांसफार्मरों को पंखों और पानी से ठंडा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में लगातार तापमान बढ़ रहा है और बिजली की डिमांड भी बढ़ रही है। इससे ग्रिडों पर लगे पावर ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ़ गया है। बाहरी तापमान से वायर गर्म न हो, इसके लिए इंदौर में 70 जगहों पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बड़े कूलर लगाए हैं। इसके अलावा कई जगह पंखों से भी ट्रांसफार्मरों को ठंडा किया जा रहा है। वहीं अर्थिंग के तारों को भी ठंडा करने के लिए पानी डाला जा रहा है। कई बार बिजली की डिमांड बढ़ने पर ग्रिड पर लोड आता है और फॉल्ट होने और जंबर खराब होने की स्थिति बन जाती है।
पिछले तीन दिनों से गर्मी काफी बढ़ी है और बिजली की मांग भी अधिक रही है। 12 मई को बिजली की मांग रिकार्ड स्तर की रही। मंगलवार को शहर में बिजली की अधिकतम मांग 685 मेगावाट दर्ज की गई, इस दिन कुल 1 करोड़ 53 लाख यूनिट बिजली का वितरण किया गया। बुधवार को भी बिजली की मांग उच्च स्तर पर रही। इस दिन अधिकतम मांग बढ़कर 707 मेगावाट दर्ज हुई और खपत करीब डेढ़ करोड़ यूनिट रही।
भीषण गर्मी में कंपनी का फील्ड स्टाफ मैदान में डटा हुआ है। तकनीकी दिक्कत आने पर भरी दुपहरी में लोहे के पोल पर चढ़कर सुधार कार्य किया जा रहा है। इधर ग्रिडों पर इनबिल्ट पंखों की मदद से ठंडक पहुंचाई जा रही है, जहां जरूरत है वहां अतिरिक्त पंखों, जंबो और सामान्य कूलर का इंतजाम किया गया है।
ग्रिडों की अर्थिंंग में नमी रखी जा रही है
ग्रिडों के अर्थिंग में बोरिंग एवं टैंकरों से पानी डालकर नमी बनाए रखी जा रही है, वहीं ट्रांसफार्मरों के अर्थिंग में भी पानी डालकर गर्मी में बिजली आपूर्ति सामान्य बनाए रखने की हर संभव कोशिश की जा रही है। - डीके गाठे, शहर अधीक्षण यंत्री

कमेंट
कमेंट X