सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Due to water crisis, the corporation has stopped twenty construction projects, boring was being used.

Indore: जलसंकट के कारण निगम ने बीस निर्माण प्रोजेक्ट कराए बंद, हो रहा था बोरिंग का इस्तेमाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 27 May 2026 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में जलसंकट का असर अब रोजमर्रा के कामों और विकास परियोजनाओं पर भी दिखाई देने लगा है।नगर निगम ने जहां सर्विस स्टेशनों पर वाहनों की धुलाई पर रोक लगा दी है, वहीं निर्माण कार्यों में बोरिंग और नर्मदा जल के उपयोग पर भी सख्ती शुरू कर दी है।

Indore: Due to water crisis, the corporation has stopped twenty construction projects, boring was being used.
इंदौर में जलसंकट को लेकर रोज हो रहे प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में जलसंकट के कारण अब अन्य काम भी प्रभावित होने लगे हैं। नगर निगम ने शहर के सर्विस स्टेशनों पर वाहनों की धुलाई पर रोक लगा दी है। इसके अलावा निर्माण कार्यों में भी बोरिंग के पानी के उपयोग पर सख्ती बरती जा रही है। नगर निगम ने शहर में चल रहे 20 बड़े निर्माण प्रोजेक्टों का काम रोक दिया है, क्योंकि वहां बोरिंग के पानी से निर्माण कार्य में तराई की जा रही थी। अधिकारियों ने संबंधित ठेकेदारों और भवन निर्माताओं को निर्माण कार्य में ट्रीटेड पानी के उपयोग के निर्देश दिए हैं।


 

निगमायुक्त ने सभी जोन के भवन अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे फील्ड में जाकर जांच करें कि निर्माण कार्यों में किस प्रकार के पानी का उपयोग हो रहा है। जांच के दौरान 20 स्थानों पर बोरिंग के पानी का उपयोग करते हुए ठेकेदार और भवन निर्माता पाए गए। इसके बाद उन सभी निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर में अब तक 30 प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिन्होंने निर्धारित शुल्क जमा कर निर्माण कार्यों में ट्रीटेड पानी का उपयोग शुरू कर दिया है। इंदौर में 20 से अधिक स्थानों पर ट्रीटेड पानी के हाइड्रेंट बनाए गए हैं। मेघदूत गार्डन के पास ट्रीटेड पानी की एक टंकी भी बनाई गई है, जहां से गार्डन में पौधों को पानी की सप्लाई की जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

 

हालांकि, शहर के कई गार्डनों में अब भी पानी की टंकियों के माध्यम से नर्मदा जल का उपयोग किया जा रहा है। एक ओर बिल्डरों और सर्विस स्टेशनों पर बोरिंग तथा नर्मदा के पानी के उपयोग पर रोक लगाई गई है, वहीं दूसरी ओर कई बगीचों में अभी भी नर्मदा जल का इस्तेमाल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed