सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Even before the monsoon, blackouts in many areas of Indore, power outages for hours due to faults

Indore: मानसून से पहले ही इंदौर में कई इलाकों में ब्लैकआउट, फाल्ट के कारण घंटों तक बिजली गुल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 01 Jun 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में अब बिजली संकट भी गहराने लगा है।  कई इलाकों में लगातार बिजली कटौती और ब्लैकआउट की स्थिति बन रही है। बढ़ते लोड, पुराने उपकरणों और रखरखाव की कमी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

Indore: Even before the monsoon, blackouts in many areas of Indore, power outages for hours due to faults
इंदौर मेें बिजली कटौती के कारण ब्लैकआउट जैसी स्थिति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौरवासी गर्मी में भीषण जलसंकट के साथ बिजली संकट भी झेल रहे हैं। अभी तो मानसून की आमद भी नहीं हुई है और शहर के कई इलाकों में रोज बिजली गुल हो रही है। शहर के जिन इलाकों में पहले बिजली बहुत कम जाती थी, वहां भी अब दो-तीन दिन से ब्लैकआउट की स्थिति है। स्ट्रीट लाइट के साथ घरों में भी बिजली गुल हो रही है।

Trending Videos

इंदौर के नंदानगर क्षेत्र में एक मंत्री और विधायक रहते हैं। यहां दो दिन से दो से तीन घंटे के लिए बिजली गुल हो रही है। अफसरों का कहना है कि लोड ज्यादा होने के कारण लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। रविवार रात तीन से चार बार बिजली गुल हुई और लोगों को गर्मी और उमस में पंखे, कूलरों के बिना रात काटनी पड़ी। रहवासियों का कहना है कि लाइनें और उपकरण पुराने हो चुके हैं। उन्हें बदलने के बजाय हमेशा बिजली कंपनी की टीम आकर कामचलाऊ रवैया अपनाती है और थोड़े दिन बाद फिर बिजली गुल हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ‘मैं अभिनंदनलाल तो तुम टपोरी लाल’: सीएम मोहन यादव का जीतू पटवारी पर बड़ा हमला, पूर्व सीएम कमलनाथ ने घेरा

विज्ञापन

मेंटेनेंस भी नहीं हुआ

हर साल बारिश से पहले बिजली कंपनी लाइनों का मेंटेनेंस करती है और तारों के ऊपर आने वाले पेड़ों की छंटाई भी करती है, लेकिन इस बार अभी तक ज्यादातर इलाकों में पेड़ों की छंटाई नहीं हुई है। बारिश में पेड़ों की ये टहनियां लाइनों पर गिरेंगी और फिर बिजली गुल होगी। इंदौर में पांच साल पहले बिजली की स्थिति इस तरह की नहीं थी। बिजली गुल होने पर शिकायत करने के लिए बिजली कंपनी ने जो कॉल सेंटर नंबर जारी किया है, वह भी कनेक्ट नहीं होता है। इसे लेकर भी लोगों में नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed