सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A student committed suicide in Indore, two days ago the police had issued a challan and seized his bik

Indore: इंदौर में एक छात्र ने लगाई फांसी, दो दिन पहले पुलिस ने चालान बनाकर की थी बाइक जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 31 May 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में एक निजी कॉलेज के प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन पहले पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर उसका चालान बनाकर बाइक जब्त कर ली थी। इस बात को लेकर वह तनाव में था। 

Indore: A student committed suicide in Indore, two days ago the police had issued a challan and seized his bik
छात्र ने की आत्महत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह तनाव में था। दो दिन पहले पुलिस ने शराब के नशे में चालान बनाकर उसकी बाइक जब्त कर ली थी। छात्र को चिंता इस बात की थी कि यह बात उसके परिवार के लोगों को पता न चले।


 

भंवरकुआं क्षेत्र के हॉस्टल में रहने वाले छात्र राजू पिता दिनेश निनामा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। वह एक निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। पहले वह गांव में ही रहता था, लेकिन एक माह पहले ही वह हॉस्टल में रहने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज जाने के लिए वह गांव से बाइक भी लेकर आया था। दो दिन पहले शराब के नशे में वह जा रहा था, तभी पुलिस ने उसकी बाइक रोकी और उसकी जांच की थी। वह शराब के नशे में मिला था। पुलिस ने चालान बनाकर उसकी बाइक जब्त कर थाने पहुंचा दी थी। इसके बाद से ही वह तनाव में था।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार दोपहर वह देर तक हॉस्टल के कमरे से नहीं निकला तो संचालक ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसे फंदे से निकाल कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरू की। परिजनों का कहना है कि बाइक जब्त करने के कारण वह तनाव में था। शराब के नशे में होने की बात परिजनों को न पता चले, इस कारण वह डर गया था और उसने आत्महत्या का कदम उठा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed