सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP Politics News: CM Mohan Yadav Sharp Jibe at Mamta Banarjee and Jitu Patwari news in hindi

MP: सीएम मोहन यादव ने ममता बनर्जी की तुलना बिच्छू से की, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को भी टपोरी कहा था; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 31 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया, कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही पुलिस ड्रोन यूनिट, ‘ट्रैफिक साथी’ ऐप का शुभारंभ कर तीन नए थानों की घोषणा की।

MP Politics News: CM Mohan Yadav Sharp Jibe at Mamta Banarjee and Jitu Patwari news in hindi
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रामीण कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर से हुई, जिसके बाद वे शहरी कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की स्थापना और उसके संघर्षपूर्ण सफर का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर पहुंची है, उसमें अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं के त्याग, समर्पण और मेहनत का योगदान है। प्रशिक्षण कार्यक्रम ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को तैयार करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यहां चाहे मुख्यमंत्री हो, सांसद हो या पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता, सभी कार्यकर्ता की भूमिका में ही शामिल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने संबोधन के दौरान एक बिच्छू की कहानी सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार बिच्छू अपने बच्चों को जन्म देने के बाद पीठ पर लेकर घूमती है और बाद में वही बच्चे उसे नुकसान पहुंचाते हैं, उसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय भाजपा ने 24 सहयोगी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में उन्हीं सहयोगियों ने सरकार गिरा दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की ताकत से भाजपा आज फिर मजबूती के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने इंदौर के भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इंदौर मध्य प्रदेश का ऐसा जिला है, जहां कांग्रेस लगभग पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। नगर निगम से लेकर विधायक और सांसद तक भाजपा का प्रतिनिधित्व है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो चुनाव हार चुका है, वह भाजपा को सीख देने की कोशिश कर रहा है।


पढ़ें: 'घटना वाली रात 9:40 से 10:20 के बीच क्या हुआ?' CBI को स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे गिरिबाला व समर्थ

उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा अलग सोचता है और अलग करता है। यह मां अहिल्या की नगरी है और अपनी अलग पहचान रखता है। मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम द्वारा आयोजित वंदे मातरम् गान में भी हिस्सा लिया। इसके बाद वे राजवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने इंदौर के प्रसिद्ध समोसे का स्वाद भी लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री डीआरपी लाइन स्थित कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस ड्रोन यूनिट का शुभारंभ किया। इंदौर में पहली बार ड्रोन यूनिट शुरू की गई है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर 28 ड्रोन शामिल किए गए हैं। इन ड्रोनों के जरिए शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने ‘ट्रैफिक साथी’ ऐप की भी शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से शहर में ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी मिल सकेगी। बाहर से आने वाले लोगों को पार्किंग की जानकारी भी उपलब्ध होगी। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन होने पर नागरिक इसके जरिए शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।

डीआरपी लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में तीन नए थानों की स्थापना की घोषणा की। साथ ही उन्होंने पुलिस बल में मौजूद कमी को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed