सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Drug Racket Exposed, Narcotic Cough Syrup Worth ₹50 Lakh Seized; STF Uncovers Major Network

Bhopal: नशे का काला कारोबार बेनकाब, 50 लाख की नशीली कफ सिरप बरामद, STF की रेड में ड्रग नेटवर्क का बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Priya Verma Updated Mon, 01 Jun 2026 08:13 AM IST
विज्ञापन
सार

भोपाल में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एयरपोर्ट रोड क्षेत्र में की गई छापेमारी में करीब 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की गई है।

Bhopal: Drug Racket Exposed, Narcotic Cough Syrup Worth ₹50 Lakh Seized; STF Uncovers Major Network
एसटीएफ ने मुबारकपुर में नशीली दवाएं पकड़ीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी भोपाल में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप की खेप बरामद की है। लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई ने यह संकेत दे दिया है कि भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में नशीली दवाओं का संगठित नेटवर्क गहराई तक अपनी जड़ें जमा चुका है। एसटीएफ अब इस पूरे सिंडिकेट की परतें खोलने में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार 30 और 31 मई की दरमियानी रात एसटीएफ की टीम ने एयरपोर्ट रोड स्थित मुबारकपुर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नशे के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली कफ सिरप बरामद की गई। जब्त माल में ऑफ-कफ और ऑनरेक्स ब्रांड की बड़ी खेप शामिल है, जिनका दुरुपयोग युवाओं और नशे के आदी लोगों द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indore News: गंभीर नदी के लिए प्रशासन का मेगाप्लान, इंदौर में पानी की किल्लत खत्म करने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
Trending Videos


छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में कार्टन और स्टॉक अपने कब्जे में लिया। बरामद सामग्री की बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। एसटीएफ अधिकारियों का मानना है कि यह केवल एक खेप है और इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जो विभिन्न जिलों और राज्यों तक नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा है।

संरक्षण देने वालों की तलाश में जुटी एसटीएफ 
एसटीएफ को लंबे समय से मुबारकपुर क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध भंडारण और वितरण की शिकायतें मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई। एसटीएफ अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि यह खेप कहां से लाई गई, किसके संरक्षण में रखी गई और इसे किन-किन क्षेत्रों में भेजा जाना था। इसके साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले एसटीएफ ने गांधीनगर क्षेत्र की डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी में छापेमारी कर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की नशीली कफ सिरप बरामद की थी। उस कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान मामले में भी गिरफ्तार आरोपियों को एसटीएफ ने न्यायालय से पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed