{"_id":"6a1d2e09af4a7440d8086995","slug":"khargone-minibus-overturns-while-trying-to-avoid-car-mother-and-daughter-on-bike-killed-17-injured-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone News: कार को बचाने के चक्कर में पलटी मिनी बस, बाइक सवार मां-बेटी की मौत; 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone News: कार को बचाने के चक्कर में पलटी मिनी बस, बाइक सवार मां-बेटी की मौत; 17 घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार
खंडवा-बड़ौदा हाईवे पर सामने से आ रही कार को बचाने की कोशिश में एक मिनी बस अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पर पलट गई। हादसे में एक मां और बेटी की जान चली गई, जबकि बस में सवार 17 लोग घायल हो गए।
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक मिनी बस अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल पर पलट गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos
पुलिस के अनुसार हादसा जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर जैतापुर थाना क्षेत्र के मगरिया गांव के पास खंडवा-बड़ौदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि मिनी बस चालक सामने से आ रही एक कार को बचाने का प्रयास कर रहा था, तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क पर चल रही मोटर साइकिल पर पलट गया। हादसे में मोटर साइकिल पर सवार 40 वर्षीय मोनू और उसकी 16 वर्षीय बेटी अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा मोनू का पति घायल हो गया। दुर्घटना में मिनीबस में सवार 17 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Tikamgarh News: मुफ्त की मछली नहीं मिली तो ले ली जान! युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने किया थाने का घेराव
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. कुंदन सिंह सिसोदिया ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है। इनमें से तीन घायलों को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक मिनीबस खंडवा जिले के पीपलोद जा रही थी, जबकि मोटर साइकिल सवार परिवार बड़वानी जिले के जुलवानिया की ओर जा रहा था। बस में सवार लोग एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा कर रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कमेंट
कमेंट X