{"_id":"6a6e0529cfe1fccc8503362a","slug":"a-welcome-move-mp-government-rewards-two-commonwealth-games-silver-medallists-news-in-hindi-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा कदम: कॉमनवेल्थ गेम्स के दो रजत विजेताओं पर मेहरबान एमपी सरकार, 25-25 लाख और सरकारी नौकरी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा कदम: कॉमनवेल्थ गेम्स के दो रजत विजेताओं पर मेहरबान एमपी सरकार, 25-25 लाख और सरकारी नौकरी का एलान
Sat, 01 Aug 2026 08:09 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 01 Aug 2026 08:09 PM IST
सार
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले मध्य प्रदेश के यामिनी और अजय बाबू को राज्य सरकार ने 25-25 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और सम्मान देने की घोषणा की। मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों की उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
जूडो खिलाड़ी यामिनी और भारोत्तोलक अजय बाबू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार ने शनिवार को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाले राज्य के दो खिलाड़ियों जूडो खिलाड़ी यामिनी और भारोत्तोलक अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से मध्य प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यामिनी ने जूडो में शानदार कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता, जबकि अजय बाबू ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारोत्तोलन में उपविजेता बनकर रजत पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।"
विज्ञापन
मंत्री सारंग ने वीडियो कॉल के माध्यम से यामिनी से बातचीत कर उन्हें जीत की बधाई भी दी।
पढे़ं: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला
विज्ञापन
उन्होंने घोषणा की कि मध्य प्रदेश की खेल नीति के तहत यामिनी और अजय बाबू को 25-25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी। सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए विश्वस्तरीय खेल अधोसंरचना, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
