Indore: गाली बकने से रोकने पर कर दी थी बेटे के सामने पिता की हत्या, शव रखकर चक्काजाम, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में एक बेटे के सामने पिता की हत्या कर दी गई। इस घटना के विरोध में परिजनों और बस्ती वालों ने सोमवार को सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया और क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर पुलिस की निष्क्रियता को लेकर कड़ा विरोध जताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के खातीपुरा क्षेत्र में एक आठ साल के बेटे के सामने पिता की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बदमाशों ने सिर्फ इसलिए सुरेंद्र साहू की हत्या कर दी, क्योंकि वे गालियां बकते हुए जा रहे थे और युवक ने गाली बकने से उन्हें रोका था। इसके बाद आरोपियों ने चाकू मारकर इतनी सी बात पर हत्या कर दी।
सोमवार को सुरेंद्र साहू की जब घर से शवयात्रा निकली तो बस्तीवालों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। लोगों का कहना था कि बस्ती में अवैध नशा बड़े पैमाने पर बिकता है। नाबालिग बच्चे भी उसका शिकार हो रहे हैं। सुरेंद्र की हत्या भी आरोपियों ने नशे में ही की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शेष आरोपी भी जल्दी ही गिरफ्तार हो जाएंगे। रहवासियों ने पुलिस अफसरों से कहा कि पुलिस सड़कों पर वाहन रोककर चेकिंग करती है, लेकिन बस्तियों में आकर नशा करने वालों को पकड़ना चाहिए। आए दिन नशेड़ी बस्ती में उत्पात मचाते रहते हैं।
आपको बता दें कि रविवार शाम को किराना व्यापारी सुरेंद्र साहू अपने बेटे के साथ अपने साढू की शादी की सालगिरह में गया था। बेटा बाइक पर बैठा था। तभी आरोपियों का सुरेंद्र से विवाद हो गया। आरोपी चाकू लेकर सुरेंद्र के पीछे भागे। सुरेंद्र जान बचाकर भागने लगा तो आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ा कर उस पर चाकुओं से वार किए। लोग सुरेंद्र को अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी।

कमेंट
कमेंट X