सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: In Indore, a husband first murdered his wife and then hanged himself.

Indore: इंदौर में पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 10 Mar 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में एक युवक ने अपनी पत्नी रोहिणी की हत्या कर दी और खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।  आशंका है कि पारिवारिक कलह के बाद पति ने पत्नी की हत्या की। दोनोंं के दो बच्चे भी है।  

Indore: In Indore, a husband first murdered his wife and then hanged himself.
इंदौर में हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पारिवारिक विवाद के कारण इंदौर के परदेशीपुरा क्षेत्र में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। घटना मंगलवार सुबह नंदानगर की गली नंबर तीन में हुई। सुबह युवक के घर से जोर-जोर से चिल्लाने की आवाजें भी आ रही थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे में था और पति फांसी पर लटका हुआ था।

Trending Videos


मृतक की पहचान एकनाथ वाघ के रुप में हुई। उसने अपनी पत्नी रोहिणी की हत्या कर दी। रोहिणी के शरीर पर घाव के निशान थे। कमरे में टूटी हुई चूडि़यां भी बिखरी थी। आशंका है कि पारिवारिक कलह के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई होगी। इसके बाद एकनाथ ने पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


युवक शेयर बाजार का काम करना था। इन दिनों शेयर बाजार नीचे जाने के कारण एकनाथ आर्थिक तंगी का भी शिकार था। पुलिस ने दोनो के शव को पोस्मार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है। हत्या की वजह पुलिस तात्कालिक विवाद बता रही है। पुलिस अफसरों को आस पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन दोनों के बीच विवाद होते थे।

दोनों बच्चों को दूध लेने भेजा

सुबह दोनों के बीच विवाद हो रहा था। इस बीच दोनों बच्चे जागे तो एक नाथ ने दोनों को दूध लेने दुकान पर भेज दिया। जब बच्चे लौटे तो मां लहूलुहान हालत में थी और पिता फांसी के फंदे पर लटका था। उसके मुंह पर कपड़ा भी ठूंसा हुआ था। एकनाथ पहले मैकेनिक का काम का काम भी कर चुका है। बाद में वह शेयर मार्केट से जुड़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed