सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: UP influencer Jatin, who commented on the MP, appeared before the Crime Branch and recorded his statem

Indore: सांसद पर टिप्पणी करने वाला यूपी का एन्फ्लूएंसर जतिन क्राइम ब्रांच में पेश, बयान दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 09 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
सार

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला सोमवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने उन्हेे सांसद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद नोटिस दिया था। 

Indore: UP influencer Jatin, who commented on the MP, appeared before the Crime Branch and recorded his statem
जतिन ने बयान दर्ज कराए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सांसद शंकर लालवानी और भागीरथपुरा कांड को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले उत्तर प्रदेश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जतिन शुक्ला सोमवार को इंदौर पुलिस की  क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। सांसद की ओर से की गई शिकायत के बाद इंदौर पुलिस ने जतिन के खिलाफ केस दर्ज किया था और उन्हें इंदौर आकर पेश होने का नोटिस जारी किया था। 

Trending Videos


शुक्ला इंदौर आकर अफसरों से मिले और कहा कि किसी की भावना को आहत करना उनका उद्देश्य नहीं था। इसके पहले भी वह माफी मांग चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसी जनप्रतिनिधि की छवि को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था। भविष्य में इस तरह के कंटेंट नहीं बनाऊंगा। पुलिस ने आरोपी जतिन के बयान ले लिए हैं। अब डिजिटल सबूतों के आधार पर एक्शन लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस दर्ज होने के बाद हटा ली थी पोस्ट
जतिन ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ अभद्र पोस्ट की थी। इसके अलावा ग्वालियर और मंदसौर का नाम भी लिया था। पुलिस ने जब सांसद प्रतिनिधि विशाल गिदवानी की शिकायत पर केस दर्ज किया तो जतिन ने अपनी पोस्ट हटा ली और सोशल मीडिया पर माफीनामा पोस्ट करते हुए कहा कि वीडियो में उन्होंने अपशब्दों का उपयोग किया था, इसका उन्हें खेद है और वे इसके लिए माफी मांगते हैं।

बता दें, जतिन की आपत्तिजनक पोस्ट सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा था। सांसद प्रतिनिधि ने पुलिस शिकायत में सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे थे। पुलिस ने जतिन शुक्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 और 352 के तहत प्रकरण दर्ज किया था और उससे संपर्क किया था। इस बीच, उसने माफीनामा पेश कर दिया और अब इंदौर आकर बयान दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed