सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Land mafia was preparing to sell 12 houses built in an illegal colony, corporation demolished the land

Indore: अवैध काॅलोनी में 12 मकान बनाकर भू-माफिया कर रहा था बेचने की तैयारी, निगम ने लिया एक्शन; किया जमीदोंज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 13 Apr 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: इंदौर में नगर निगम ने जगदीश नगर में बन रहे 12 निर्माणाधीन रो-हाउस को सोमवार को ध्वस्त कर दिया। बिना अनुमति तैयार की जा रही इस कॉलोनी में भूमाफिया मध्यमवर्गीय परिवारों को मकान बेचने की तैयारी में था।

Indore: Land mafia was preparing to sell 12 houses built in an illegal colony, corporation demolished the land
अवैध निर्माण तोड़ता निगम का अमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे अवैध कॉलोनियों में बिल्डरों की तरह निर्माण कर लोगों को मकान बेच रहे हैं। इसी कड़ी में नगर निगम ने सोमवार को 12 निर्माणाधीन रो-हाउस ध्वस्त कर दिए। यह अवैध निर्माण बाणगंगा क्षेत्र के जगदीश नगर में किया जा रहा था।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, इन मकानों का निर्माण दिनेश साहू के बेटे द्वारा कराया जा रहा था। दिनेश साहू पहले नकली घी कांड में पकड़ा जा चुका है और उस पर रासुका भी लग चुकी है। अब परिवार ने मिलावट का काम छोड़कर अवैध निर्माण का धंधा शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम को मिली थी। पहले अधिकारियों ने निर्माण हटाने के लिए नोटिस जारी किए, लेकिन स्वेच्छा से कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को निगम का अमला तीन पोकलेन, जेसीबी और 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा।


पढ़ें:  1.630 किलो चरस के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें

कार्रवाई के दौरान अधिकांश मकानों में कोई रह नहीं रहा था, हालांकि कुछ जगहों पर श्रमिक काम कर रहे थे। छह मकानों का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका था और उनमें रंगाई-पुताई चल रही थी, जबकि अन्य छह मकान अभी निर्माणाधीन थे। बिना अनुमति और नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। निर्माणकर्ता इन मकानों को मध्यमवर्गीय परिवारों को बेचने की तैयारी में था और इसके लिए ग्राहकों की तलाश भी की जा रही थी। लेकिन निगम की कार्रवाई से पहले ही सभी निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।

नगर निगम अब इस क्षेत्र के अन्य खाली प्लॉटों की भी जांच कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी अवैध निर्माण तो नहीं हो रहा। उल्लेखनीय है कि दिनेश साहू का अवैध निर्माण पहले भी तोड़ा जा चुका है। नकली घी कांड में गिरफ्तारी के बाद करीब छह साल पहले भी उनका मकान अवैध पाए जाने पर ध्वस्त किया गया था। बाणगंगा क्षेत्र की कई अवैध बस्तियों में भूमाफिया सक्रिय हैं, जो बिना अनुमति निर्माण कर 12 से 15 लाख रुपये तक में मकान बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed