सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Metro train in Indore to run at a speed of 70 km/h; trials being conducted eight to ten times daily.

Indore: 70किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी इंदौर में मेट्रो ट्रेन, रोज आठ से दस बार हो रहा ट्रायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 17 Jun 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

इंदौर में मेट्रो का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 20 जून से शहर में 17 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो का संचालन शुरू होगा। इसके पहले गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक लगातार ट्रायल रन किए जा रहे हैं। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से मेट्रो चलेगी। 

Indore: Metro train in Indore to run at a speed of 70 km/h; trials being conducted eight to ten times daily.
इंदौर में मेट्रो का संचालन 20 से। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में मेट्रो ट्रेन के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का ट्रायल 8 से 10 बार किया जा रहा है। बुधवार को ट्रैक पर हल्की बारिश के बीच ट्रेन तेज गति से दौड़ती नजर आई। इंदौर में मेट्रो 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। फिलहाल मेट्रो का संचालन लोको पायलट करेंगे, लेकिन भविष्य में बिना लोको पायलट के भी ट्रेन का संचालन संभव हो सकेगा।


 

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन 20 जून से 17 किलोमीटर के हिस्से में शुरू होने जा रहा है। सोमवार को नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने मेट्रो संचालन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की बैठक ली और एरोड्रम क्षेत्र में मेट्रो के भूमिगत ट्रैक का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संचालन शुरू होने के बाद मेट्रो के फेरे बंद न किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में मेट्रो ट्रेन का किराया कितना होगा, इसका खुलासा अभी तक मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नहीं किया है। हालांकि, अधिकतम किराया 80 रुपये तक रहने की संभावना है। दूरी के अनुसार किराया 20, 30 और 60 रुपये तक हो सकता है। 20 जून को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव मेट्रो के दूसरे चरण के संचालन का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था का अभाव

इंदौर में मेट्रो ट्रेन के लिए प्रतिदिन यात्री आसानी से मिल जाएंगे, क्योंकि सुपर कॉरिडोर पर आईटी कंपनियां और बड़े कॉलेज स्थित हैं। हालांकि, मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के वाहनों के लिए स्टेशनों के आसपास पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को अपने वाहन खड़े करने में परेशानी हो सकती है।

 

गांधी नगर से रेडिसन चौराहा के बीच आठ स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन रुकेगी। सभी स्टेशनों पर कॉर्पोरेशन ने स्टाफ की तैनाती कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट की व्यवस्था भी की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed