सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: President Droupadi Murmu to visit Indore on June 18; traffic on Khandwa Road diverted.

Indore: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर आएंगी, खंडवा रोड का ट्रैफिक परिवर्तित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 17 Jun 2026 07:18 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएगी। उनके दौरे को देखते हुए ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। उनके आगमन को देखते हुए इंदौर में भी प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।

Indore: President Droupadi Murmu to visit Indore on June 18; traffic on Khandwa Road diverted.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 जून को इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएगी। विमानतल पर मंत्री, जनप्रतिनिधि व अफसर उनका स्वागत करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए ओंकारेश्वर में 17 से 19 जून को दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। उनके आगमन को देखते हुए इंदौर में भी प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। इंदौर से राष्ट्रपति ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर से जाएगी या सड़क मार्ग से, यह तय नहीं है। मौसम को देखते हुए सड़क मार्ग का विकल्प भी रखा गया है।


 

तेजाजी नगर, इंदौर से खंडवा आने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर से महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगांव, खंडवा आ सकेंगे।इसके अलावा- इंदौर से खंडवा आने वाले भारी वाहन सिमरोल से मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव, देशगांव, खंडवा आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा इंदौर की ओर खंडवा आने वाले भारी वाहन बड़वाह से मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन होते हुए भीकनगांव, देशगांव, खंडवा आ सकेंगे।इस तरह खंडवा से इंदौर की ओर जाने वाले भारी वाहन भीकनगांव, खरगोन, कसरावद होते हुए इंदौर जा सकेंगे। इसके अलावा मंडलेश्वर से कसरावद, खलघाट वाले रास्ते से इंदौर आ सकेंगे।

विज्ञापन

 

इसके अलावा इंदौर से जाने वाले छोटे वाहन बड़वाह, मोरटक्का, सनावद होते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकर पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। वहां से भक्त दर्शन व स्नान के लिए पैदल जा सकेंगे। मूंदी की ओर से आने वाले लोग सनावद होते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड और ताम्रकर पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

 

इसके अलावा खंडवा व इंदौर से आने वाली बसों को मोरटक्का में पार्क किया जा सकेगा। कोई वैकल्पिक मार्ग न होने की स्थिति में राष्ट्रपति का काफिला गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए मार्ग नो-व्हीकल जोन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed