फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल प्रलय: इंदौर में मूसलधार बारिश, स्कूलों की छुट्टी, कई बस्तियां डूबी, देखिए तस्वीरें

Fri, 05 Sep 2025 03:03 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 05 Sep 2025 03:03 PM IST
सार

Indore News: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-7 दिन और अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे इंदौर में बारिश का कोटा पूरा हो सकता है। मानसून में तेज बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Indore News: 7 Inches of Rain in Just 4 Days, September's Rainfall Quota Achieved
मेट्रो रूट के नीचे नदियां बहने लगी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान अब तक लगभग 35 इंच बारिश हो चुकी है। खास बात यह है कि बुधवार रात से लेकर गुरुवार रात तक करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि सितंबर का औसत बारिश कोटा 6 इंच है। पिछले साल 35 इंच पर सीजन खत्म हो गया था। वहीं गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक 24 घंटे में वर्षा सवा इंच पानी गिरा और इसके साथ सितंबर कुल 7.14 इंच बारिश हो चुकी है। वहीं 1 जून से अब तक कुल 35 इंच बारिश हो गई है। इंदौर से अब तक रुठा-रुठा दिख रहा मानसून मेहरबान हो रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह ने भारी बारिश के चलते शनिवार 6 सितंबर को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में भी अवकाश घोषित कर दिया है। 
Indore News: 7 Inches of Rain in Just 4 Days, September's Rainfall Quota Achieved
जगह जगह गाड़ियां खराब होने से लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
तीन दिन में पूरा शहर भीग गया
बुधवार रात 12 बजे से बारिश ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि गुरुवार सुबह छह बजे तक पूरे शहर में मूसलधार बरसता रहा। रिंग रोड, बायपास, बंगाली चौराहा क्षेत्र, निपानिया, देवगुराड़िया, राऊ क्षेत्र में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। 
Indore News: 7 Inches of Rain in Just 4 Days, September's Rainfall Quota Achieved
सड़कों पर तालाब बने - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
कान्ह नदी में फंसे दो लोग, रेस्क्यू किया
बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कों के साथ ही कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। कृष्णपुरा पुल के पास कान्ह नदी का जलस्तर बढ़ने से दो लोग फंस गए। एसडीआरएफ और निगम की टीम ने इनका रेस्क्यू किया। लगातार बारिश से कान्ह नदी बहने लगी। यशवंत सागर के 6 गेट खोलना पड़े। वहीं बड़ा सिरपुर, छोटा सिरपुर और बड़ा बिलावली तालाब ओवर फ्लो हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News: 7 Inches of Rain in Just 4 Days, September's Rainfall Quota Achieved
बस्तियां डूबी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
2 इंच और बारिश चाहिए
इस सीजन का औसत बारिश कोटा 38 इंच है और अब सिर्फ 2 इंच और बारिश की आवश्यकता है। चूंकि सितंबर के अभी 25 दिन बाकी हैं, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोटा आसानी से पूरा हो जाएगा, बल्कि औसत से ज्यादा बारिश भी हो सकती है। पिछले 20 दिनों में हुई भारी बारिश ने जुलाई और अगस्त की कमी की भरपाई कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 से 7 दिन तक और अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

तापमान में गिरावट
बारिश के चलते शुक्रवार को दिन का तापमान 27.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। वहीं रात का पारा 23.2 डिग्री पर रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गति और बढ़ सकती है, जिससे शहरवासियों को राहत मिल सकती है और मानसून सीजन में और अधिक बारिश हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed