{"_id":"68b985f8585c8fd9c00bbc27","slug":"indore-news-indore-gets-a-new-gift-of-green-mobility-cm-flagged-off-50-electric-ac-buses-2025-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंदौर को मिली ग्रीन मोबिलिटी की नई सौगात, सीएम ने 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंदौर को मिली ग्रीन मोबिलिटी की नई सौगात, सीएम ने 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों को दिखाई हरी झंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:58 PM IST
सार
इंदौर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 60 करोड़ की लागत से खरीदी गई 50 इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाई। ये बसें ग्रीन मोबिलिटी और लास्ट माइल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। CM ने सफाई मित्रों संग स्नेह भोज कर इंदौर की स्वच्छता सराही और 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की वकालत की।
विज्ञापन
1 of 2
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सफाई मित्रों के साथ स्नेह भोज किया और उन्हें संबोधित किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर, जो लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है, उसे गुरुवार को एक और बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से 50 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये बसें ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ लास्ट माइल कनेक्टिविटी में भी अहम भूमिका निभाएंगी।
सफाई मित्रों के सम्मान में CM का स्नेह भोज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के सफाई मित्रों के साथ स्नेह भोज किया और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हर बार स्वच्छता के नए मापदंड तय किए, लेकिन इंदौर के सफाई कर्मियों ने हर बार इन चुनौतियों को पार करते हुए शहर को नंबर वन बनाए रखा। उन्होंने कहा, "अब स्वच्छता का इंदौर से सात जन्मों का नाता हो गया है। यह शहर देश के बड़े शहरों को पीछे छोड़ता आया है और यहां जो भी होता है, वह सर्वश्रेष्ठ होता है।"
शीतला माता का जिक्र किया
मुख्यमंत्री ने भारत में स्वच्छता की परंपरा पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जहां स्वच्छता की देवी की पूजा की जाती है। उन्होंने शीतला सप्तमी का उदाहरण देते हुए कहा कि शीतला माता समृद्धि की देवी हैं और स्वच्छता भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।
2 of 2
इंदौर में सफाई मित्रों के साथ भोजन करते सीएम मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
50 ईवी बसों की लागत 60 करोड़ से अधिक
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि 60 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी गई ये 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें शहर की यातायात व्यवस्था को एक नई दिशा देंगी। ये बसें पर्यावरण के अनुकूल हैं और नागरिकों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त परिवहन सेवा उपलब्ध कराएंगी।
प्रदूषण मुक्त परिवहन की दिशा में बड़ा कदम
इन बसों की खासियत यह है कि यह प्रतिदिन 180 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी। ये बसें एक बार चार्ज करने पर तथा अपॉर्च्युनिटी चार्जिंग के साथ यह दूरी तय कर सकेंगी। प्रत्येक बस की कीमत 1.2 करोड़ रुपये है। कुल लागत 60 करोड़ रुपये है और ये बसें नेट कास्ट मॉडल पर संचालित होंगी। सरकार द्वारा अमृत योजना के तहत 40 प्रतिशत VGF (Viability Gap Funding) दी जाएगी, जिससे ऑपरेशन कॉस्ट शून्य रहेगी और सरकार को वित्तीय रूप से लाभ होगा।
एक राष्ट्र, एक चुनाव पर बोले मुख्यमंत्री
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषयक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह आज के समय की जरूरत है। उन्होंने कहा, "1969 तक देश में यह व्यवस्था थी, लेकिन वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने इसे तोड़ दिया। अलग-अलग राज्यों के चुनाव देश के विकास में बाधा बने हैं। ये कांग्रेस की राजनीति का नतीजा है, जिसने संविधान में अपने हितों के अनुसार संशोधन किए।"
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।