सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Akhil Bhartiya Grahak Panchayat Organizes Two Day Training Camp

Indore News: ग्राहकों को सिखाएंगे सोशल मीडिया और आरटीआई का सही इस्तेमाल, ग्राहक पंचायत का बड़ा अभियान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Tue, 09 Jun 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यक्षेत्र का दो दिवसीय क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें मालवा, मध्यभारत, महाकौशल और छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। 
 

Indore News Akhil Bhartiya Grahak Panchayat Organizes Two Day Training Camp
ग्राहक पंचायत की बैठक। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

ग्राहकों को जागरूक करने के लिए अब ग्राहक पंचायत बड़े स्तर पर योजना बना रहा है। इसके तहत ग्राहकों को सूचना के अधिकार अर्थात आरटीआई, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, प्रशासन के साथ पत्राचार जैसे समसामयिक विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्यक्षेत्र के दो दिवसीय क्षेत्रीय अभ्यास वर्ग समाज सेवा न्यास, भोपाल में इस तरह का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में मालवा, मध्यभारत, महाकौशल एवं छत्तीसगढ़ प्रांत के अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और संगठन से जुड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब यह सभी प्रशिक्षण जनता को भी दिए जाएंगे। 


केंद्रीय अधिकारियों ने दिया मार्गदर्शन 
इस अभ्यास वर्ग का आयोजन पूरी तरह से केंद्रीय अधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पांडे, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेहताब सिंह कौरव, मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ तथा मालवा प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र दुबगे ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर वर्ग का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद क्षेत्रीय संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया और दो दिवसीय वर्ग की विस्तृत रूपरेखा सबके सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता कौशल और संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
रविवार को आयोजित सत्रों में कार्यकर्ता कौशल विकास, दायित्व बोध एवं संगठन के सुदृढ़ीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के मूल उद्देश्यों, इसकी स्थापना और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। वहीं मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री अलंकार वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने के लिए माह में कम से कम एक बार जिला प्रवास करने एवं संगठन में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन


सोशल मीडिया और आरटीआई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया
मालवा प्रांत अध्यक्ष देवेंद्र दुबगे ने सत्र के दौरान सूचना के अधिकार अर्थात आरटीआई, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, प्रशासन के साथ पत्राचार तथा कार्यकर्ता विकास जैसे समसामयिक विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मेहताब सिंह कौरव ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं कार्यकर्ताओं में परस्पर सामंजस्य को मजबूत करने पर विशेष बल दिया। इस प्रशिक्षण वर्ग में आमंत्रित वक्ताओं ने भी ग्राहक मार्गदर्शन से जुड़े विभिन्न तकनीकी और व्यावहारिक विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस पूरे प्रशिक्षण वर्ग में सभी चारों प्रांतों के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज कराई। उक्त महत्वपूर्ण आयोजन की विस्तृत जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत के प्रचार प्रमुख डॉ. दिलीप कुमार मांदलिया द्वारा प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed