सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News BJP Youth Leader Attacked Two Youths in Rau Over Old Enmity

Indore News: भाजपा युवा मोर्चा नेता ने किया जानलेवा हमला, गाड़ियों के कांच भी फोड़े

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: वर्चस्व की लड़ाई को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी और उसके साथियों ने प्रखर शर्मा और नयन बाफना पर जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने स्कॉर्पियो कार में तोड़फोड़ की और युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Indore News BJP Youth Leader Attacked Two Youths in Rau Over Old Enmity
आरोपी वेदांत तिवारी और समीर शर्मा ने कारों को भी फोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के राऊ क्षेत्र में रविवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर प्राणघातक हमला कर दिया। इस घटना में न केवल युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उनकी स्कॉर्पियो कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। फिलहाल घायल युवकों का उपचार अस्पताल में चल रहे है जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos


चाय पीकर लौट रहे युवकों को रास्ते में घेरा
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हमलावरों की पहचान भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष वेदांत तिवारी और उनके साथियों के रूप में हुई है। पीड़ित प्रखर शर्मा और नयन बाफना, जो सुदामा नगर के निवासी हैं, सुबह कैट रोड स्थित एक कैफे से चाय पीकर अपनी स्कॉर्पियो कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वेदांत तिवारी, समीर शर्मा और आदित्य ने उनका पीछा करना शुरू किया और बीच रास्ते में गाड़ी रोककर उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में चलता रहा सियासी ड्रामा
वारदात के बाद जब घायल अवस्था में युवक राऊ थाने पहुंचे तो वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूत्रों का कहना है कि आरोपी के सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण पुलिस शुरुआत में प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी कर रही थी। थाने पर बढ़ते दबाव और हंगामे की स्थिति को देखते हुए अंततः पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। 

पहले भी हो चुकी है जान से मारने की कोशिश
जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि करीब बीस दिन पहले भी वेदांत और उसके साथियों ने इन युवकों को महूनाका चौराहे पर घेरने का प्रयास किया था। उस समय युवक अपनी सूझबूझ से कार भगाकर निकलने में सफल रहे थे। हालांकि वह मामला छत्रीपुरा थाने तक पहुंचा था, लेकिन आपसी समझौते के कारण कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। इसी समझौते का परिणाम रहा कि आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने रविवार को दोबारा हमला कर दिया। वर्तमान में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है और घायलों के सिर में आई गंभीर चोटों का इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed