सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Delivery boy preparing for competitive exams dies in bypass road accident at Rau

Indore News: किसान का बेटा, पढ़ाई के साथ घर चलाने के लिए डिलीवरी बॉय बना, सड़क हादसे ने ले ली जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Feb 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक होनहार छात्र और पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय रूपेश आर्य की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। देर रात डीपीएस बायपास पर हुए इस हादसे के समय वह अपने रिश्तेदारों से मिलकर लौट रहा था। 

Indore News Delivery boy preparing for competitive exams dies in bypass road accident at Rau
रूपेश - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इस दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक रूपेश आर्य की जान चली गई। परिजनों के अनुसार रूपेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए पार्ट टाइम डिलीवरी बॉय का काम करता था। वह बड़वानी जिले के ग्राम कुटवाडी का निवासी था और इंदौर में रहकर अपना भविष्य बनाने का प्रयास कर रहा था।
Trending Videos


देर रात अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
राऊ थाने के प्रधान आरक्षक यशवंत सिंह भाटी ने बताया कि यह हादसा दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के पास बायपास रोड पर हुआ। रूपेश शुक्रवार रात करीब 1 बजे सिलीकॉन सिटी में अपने परिजनों से मुलाकात कर वापस लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे तुरंत नजदीकी ट्रामा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे की खबर मिलते ही रूपेश के परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव को जिला अस्पताल भेजकर उसका पोस्टमार्टम करवाया है। रूपेश के पिता एक साधारण किसान हैं और वह अपने पीछे एक भाई और दो बहनों का परिवार छोड़ गया है। फिलहाल राऊ थाना पुलिस टक्कर मारकर भागने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed