सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news youth walk 2026 traffic diversion and bus route changes

Indore News: यूथ वॉक में आए हजारों युवा, नशे के खिलाफ लिया संकल्प

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Feb 2026 10:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: नेहरू स्टेडियम से होने वाली यूथ वॉक-2026 के लिए सुबह 5 बजे से युवा पहुंचने लगे। हजारों युवाओं ने जागरूकता लाई।

indore news youth walk 2026 traffic diversion and bus route changes
हजारों युवा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

आज सुबह 5 बजे से इंदौर के नेहरू स्टेडियम से ‘यूथ वॉक-2026’ शुरू हुई। इंदौर में हुई इस युवा नशा-उन्मूलन जागरूकता वॉक ने वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (लंदन) में अपना नाम दर्ज कराया है। आयोजन में लगभग 10 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया, जिससे नशा विरोधी जन-जागरूकता के क्षेत्र में यह कार्यक्रम एक विश्व रिकॉर्ड बन गया। 3 किलोमीटर लंबी यह वॉक नेहरू स्टेडियम से सुबह 9 बजे शुरू हुई। इसे लेकर यातायात पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया। इस आयोजन में शामिल होने के लिए हजारों युवा पहुंचे।

Trending Videos


नशे से दूरी का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस वॉक के कारण सरवटे जाने वाली बसों के रूट भी बदले गए। कार्यक्रम के आयोजक रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना और समाज में जनजागरण फैलाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला सहित कई अतिथियों ने शिरकत की। इस अवसर पर खगेंद्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की लगभग 50 प्रतिशत आबादी युवा है और इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के युवाओं को नशे की लत में फंसाकर कमजोर करने की साजिशें की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।


यह भी पढ़ें 
स्वच्छता में नंबर वन बनने के लिए फिर मैदान में, मेयर ने बस स्टैंड पर जाकर साफ किए रेड स्पाॅट

यातायात सुबह 5 बजे से डायवर्ट रहा
एसीपी जोन-3 हिंदूसिंह मुवेल ने जानकारी दी कि रविवार सुबह 5 बजे से यूथ वॉक के समापन तक संबंधित मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहा। इस दौरान केवल इमरजेंसी वाहनों को ही इन रास्तों से गुजरने की अनुमति दी गई।

देवास, खंडवा और खरगोन रूट की बसों के बदले रास्ते
देवास से आकर सरवटे बस स्टैंड जाने वाली बसों को पीपल्याहाना, कृषि कॉलेज, डेली कॉलेज, आजाद नगर गोल चौराहा, नवलखा, अग्रसेन से छावनी अनाज मंडी रोड और गुजराती कॉलेज होते हुए भेजा गया। खंडवा और खरगोन की बसें नवलखा से अग्रसेन, छावनी अनाज मंडी रोड और अर्जुन प्याऊ होते हुए सरवटे पहुंची। सरवटे बस स्टैंड से निकलने वाली बसों को रीगल, मधु मिलन, गीताभवन और पीपल्याहाना के रास्ते से संचालन किया गया। डायवर्ट किए गए सभी मार्गों और प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस के जवानों के साथ वॉलंटियर्स भी तैनात किए गए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पार्किंग के लिए विशेष इंतजाम
यूथ वॉक में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए मेडिकल हॉस्टल के सामने बंगला नंबर 4 के ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई। पार्किंग में जाने वाली बसें व्हाइट चर्च से मेडिकल टी होकर ही प्रवेश कर पाई। आवश्यकता अनुसार अन्य खाली स्थानों पर भी वाहन पार्क करवाए गए।

नशा छोड़ो–भविष्य जोड़ो का संदेश
‘यूथ वॉक-2026’ का आयोजन टीम रुद्राक्ष द्वारा किया गया। इसके लिए करीब 25 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर टी-शर्ट और कैप वितरित की गई। यह 3 किलोमीटर की वॉक नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय अस्पताल, शिवाजी वाटिका होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसमें स्कूल, कॉलेज और विभिन्न एकेडमी के युवा शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed