सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news: rose day valentine week rose demand and price hike

Indore News: महंगे हुए गुलाब, वैलेंटाइन वीक में बढ़ गई डिमांड, हार्टशेप बुके बने युवाओं की पसंद

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 08 Feb 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। इंदौर में फूलों की दुकानों से लेकर ऑनलाइन बुके डिलीवरी तक गुलाब की मांग बढ़ गई है, जिससे कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है।

indore news: rose day valentine week rose demand and price hike
गुलाबों को पसंद करती युवती। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है और गुलाबों की डिमांड बहुत अधिक बढ़ गई है। इस वजह से गुलाब दो गुने दाम पर बिक रहे हैं। दस से 15 रुपए में आने वाला एक गुलाब 20 से 30 रुपए में पैकेजिंग के साथ बेचा जा रहा है। इंदौर में इसका असर शनिवार से वैलेंटाइन वीक शुरू होते ही देखने को मिलने लगा है। फूलों की दुकानों से लेकर ऑनलाइन बुके डिलीवरी प्लेटफॉर्म तक गुलाब की खुशबू और मांग दोनों बढ़ गई हैं। युवाओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

Trending Videos


यह भी पढ़ें 
 इंदौर की बेटी आंकाक्षा ने 19 हजार फीट ऊंची किलिमंजारों चोटी पर की चढ़ाई, साड़ी पहन लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब की कीमतों में आया उछाल
इंदौर में गुलाबों के व्यापारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि रोज-डे के साथ ही गुलाब की मांग अचानक बढ़ गई है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। आम दिनों में सस्ते मिलने वाले गुलाब इस पूरे सप्ताह दो से तीन गुना तक महंगे बिक सकते हैं। दुकानदारों के अनुसार वैलेंटाइन वीक के दौरान खपत सामान्य दिनों की तुलना में कहीं ज्यादा रहती है। शहर की फूलों की दुकानों के साथ ही ऑनलाइन बुके डिलीवरी करने वालों के पास भी सुबह से ऑर्डर की भरमार है। युवा जोड़े ही नहीं, बल्कि दोस्तों के ग्रुप भी इस वीक को खास बनाने के लिए फूलों की खरीदारी कर रहे हैं।

मुंबई से आ रहे गुलाब
इंदौर की फूल मंडी में इस दौरान स्थानीय इलाकों के साथ ही नासिक, पुणे और मुंबई से बड़ी मात्रा में कट फ्लावर मंगवाए जा रहे हैं। बड़ी और आकर्षक पंखुड़ियों वाले गुलाब ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं।

हार्टशेप बुके का बढ़ता चलन
इस साल बाजार में सजावट का ट्रेंड भी बदला हुआ नजर आ रहा है। ब्लैक, व्हाइट, रेड, पिंक और येलो रंग के कोरियन पेपर में लिपटे हार्टशेप बुके लोगों को खासे पसंद आ रहे हैं। फूल विक्रेता ग्राहकों की पसंद के अनुसार कस्टमाइज्ड बुके भी तैयार कर रहे हैं। इसके साथ ही सिंगल रोज की बिक्री भी अच्छी चल रही है।

कैफे और होटलों में खास तैयारियां
वैलेंटाइन वीक को देखते हुए शहर के कई कैफे और होटलों में थीम बेस्ड सजावट की गई है। कुछ जगहों पर खास पैकेज और डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को आकर्षित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed