सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: इंदौर में गिरी बिल्डिंग, दो की मौत, 12 घायल, एमवायएच में चल रहा घायलों का इलाज

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 Sep 2025 02:04 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के रानीपुरा इलाके में एक पुरानी 3 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में घायल 12 लोगों को एमवाय में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन
Indore news building collapsed accident
तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रानीपुरा में सोमवार रात एक 3 मंजिला पुरानी इमारत भरभराकर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों को घायल अवस्था में निकालकर महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अल्फिया और फ़ईममुद्दीन अंसारी है मृतकों के नाम, दोनों चाचा भतीजी थे। दो लोगों के देर रात तक मलबे में दबे होने की सूचना है। सभी घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमजीएम कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया चार लोगों की हालत गंभीर है। 

Trending Videos
Indore news building collapsed accident
मौके पर राहत दल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
घटनास्थल पर अफरा-तफरी, बचाव कार्य जारी
यह हादसा रानीपुरा के कोष्टी मोहल्ले में जवाहर मार्ग पार्किंग के पास हुआ। सूचना मिलते ही सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। बचाव दल मलबे को हटाकर फंसे हुए लोगों को निकालने के हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indore news building collapsed accident
मौके पर पहुंचे महापौर, रहवासी मदद को जुटे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
पहले से ही कमजोर थी इमारत
स्थानीय निवासियों के अनुसार, यह इमारत काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी थी। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं और अक्सर प्लास्टर व मलबा गिरता रहता था। रहवासियों ने बताया कि कई बार इस इमारत को खाली करने की बात भी उठी थी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। सोमवार को दिनभर हुई तेज बारिश के कारण इमारत और कमजोर हो गई और रात में अचानक ढह गई।

यह भी पढ़ें...
Indore News: मौसम का यू-टर्न! दिन में धूप, दोपहर में बारिश, जानिए कल कैसा रहेगा इंदौर का मौसम

देर रात हादसा होता तो और भी जानें जाती
पड़ोसियों ने बताया कि हादसे के वक्त इमारत में कम ही लोग मौजूद थे, क्योंकि ज्यादातर लोग बाहर थे। उनका कहना है कि यदि यह हादसा और देर रात होता, तो जान-माल का नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था, क्योंकि उस समय सभी लोग अपने घरों में सो रहे होते।
Indore news building collapsed accident
अधिकारियों ने बिजली कटवा दी ताकि कोई हादसा न हो - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
बिजली गुल 
बिजली कंपनी ने इलाके की बिजली काट दी है। इससे यहां अंधेरा हो गया है। रेस्क्यू टीम ने बिजली के तारों को काटा है ताकि रेस्क्यू तेजी से किया जा सके। बिल्डिंग के गिरने के बाद आसपास के कई बिजली के पोल भी गिर गए और तार भी टूट गए। अंधेरे की वजह से बचाव दलों के द्वारा किए जा रहे प्रकाश में ही घायलों को निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
Indore news building collapsed accident
आसपास के रास्तों को बंद कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
छत पर टीन शेड में भी रहते थे लोग
बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग मुस्तकीन अंसारी की है। 15 साल पुरानी इमारत बहुत जर्जर थी और लोग कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके थे। बिल्डिंग में तलघर भी था और गोडाउन में भी दुकानें बनाई गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed