सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Indore News: इंदौर में बिल्डिंग हादसे की दर्दनाक तस्वीरें, मलबे में दबे लोगों की सुनाई दे रही आवाजें

अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 23 Sep 2025 01:11 AM IST
सार

Indore News: इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में सोमवार रात बारिश के कारण एक तीन मंजिला पुराना मकान ढह गया। प्रशासन और बचाव दल मौके पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर लोगों को निकालने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Indore News building collapse accident photo video
बचाव दल राहत कार्य में जुटे - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

शहर के घनी आबादी वाले रानीपुरा इलाके में सोमवार रात करीब सवा नौ बजे एक तीन मंजिला पुराना मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची समेत 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की सूचना है, जिनसे मोबाइल फोन के जरिए संपर्क साधा गया है।

 

Trending Videos
Indore News building collapse accident photo video
दीवारों को तोड़कर लोगों को निकाला जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

बचाव कार्य में जुटी टीमें, मौके पर भारी भीड़
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore News building collapse accident photo video
महापौर और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

अंधेरे में बचाव कार्य, बिजली काटी गई
बचाव कार्य को सुचारू रूप से चलाने और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए बिजली कंपनी ने पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे चारों ओर अंधेरा छा गया है। रेस्क्यू टीम ने बिजली के तारों को भी काट दिया है ताकि मलबा हटाने में कोई बाधा न आए। एमवाय अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम भी मौके पर चिकित्सा सहायता के लिए पहुंची है।

Indore News building collapse accident photo video
बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

बारिश बनी वजह, इमारत में थीं दरारें
स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10-15 साल पुरानी इस इमारत में चार परिवार रहते थे, जिनमें कुल 15 सदस्य थे। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान में दरारें आ गई थीं, जिससे यह कमजोर हो गया था। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त ज्यादातर लोग घर से बाहर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
Indore News building collapse accident photo video
पुलिस की कई टीमों ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
फोन लगा रहे मलबे में फंसे लोग
मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनसे फोन पर संपर्क हुआ है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर लोगों को निकालने में जुटे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed