सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News construction material on BRTS corridor road pose accident risk

Indore News: इंदौर की सड़कों पर बिखरा है मौत का सामान, रहें सावधान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 11 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: बीआरटीएस के लिए चल रहे काम का सामान बीच सड़क फैला रहता है, इस वजह से कई जगह वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। 
 

Indore News construction material on BRTS corridor road pose accident risk
इंदौर की सड़कों पर बिखरा मलबा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर की सड़कों पर बीआरटीएस तोड़ने के बाद नई दीवार बनाने का काम चल रहा है। देवास नाका से लेकर भंवरकुआं तक यह काम चल रहा है। इस काम के दौरान निकलने वाला मलबा, गिट्टी, सरिया और बैरिकेड्स सड़क पर जगह जगह पड़े रहते हैं। इनकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान ही नहीं है। रात के समय तो हालात और भी अधिक खतरनाक हो जाते हैं क्योंकि वाहन चालकों को सड़क के बीच पड़ा यह सामान नजर ही नहीं आता है। 


एक महीने से सड़कों पर पड़ा है सामान
विजय नगर से देवास नाका के बीच में कई जगह सड़कों पर बीआरटीएस के निर्माण कार्य का सामान पड़ा हुआ है। स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों का कहना है कि एक महीने से यही हालात हैं। रात के समय में तो कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन जिम्मेदारों का इस पर कोई ध्यान ही नहीं है। रात में वाहन चालक तेज गति से आते हैं और कई बार उन्हें अंधेरे की वजह से बीच रास्ते में पड़ा हुआ मलबा और सामान नजर नहीं आता है। इस स्थिति में वह सीधे हादसे का शिकार हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में बढ़ेगी परेशानी
विजय नगर से देवास नाका के क्षेत्र में बारिश के समय अधिक परेशानी बढ़ जाएगी। यहां पर देवास नाका फ्लाय ओवर का काम भी चल रहा है। इस वजह से क्षेत्र में जगह जगह वाहन चालकों को परेशानी आ रही है। सर्विस रोड पर भी वाहनों को निकलने के लिए बहुत कम जगह है। इसके ऊपर यहां पर ट्रैफिक का दबाव भी बहुत अधिक रहता है और वाहनों की गति भी अधिक रहती है। 
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिसकर्मी हमेशा नदारद
इस पूरे क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी हमेशा ही नदारद रहते हैं। यहां पर ट्रैफिक जाम बहुत होता है और हादसे भी होते रहते हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मी यहां पर रहने के बजाय आगे विजय नगर चौराहे पर रहते हैं जहां पर व्यवस्थाएं सामान्य रहती हैं। इसके साथ ट्रैफिक पुलिस का पूरा ध्यान चालान की कार्रवाई पर रहता है वहीं आसपास के चौराहों पर वाहन चालक ट्रैफिक जाम से उलझते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed