Indore News: एसी में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कनाड़िया में मकान को भारी नुकसान; दमकल की टीम ने बुझाई
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एसी में हुए शॉर्ट सर्किट से एक मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया। दमकल विभाग ने करीब 8,000 लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया और घर में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में एक मकान में एसी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि पूरे घर को अपनी चपेट में लेकर लगभग जलाकर खाक कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर की है। यहां रहने वाले रितेश दुबे के घर में लगे एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। शॉर्ट सर्किट के बाद एसी में तेज धमाका हुआ और फिर आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा घर उसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए करीब 8,000 लीटर पानी का उपयोग किया गया।
ये भी पढ़ें- MP Rajya Sabha: एमपी की तीन सीटों पर BJP के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित, रिटर्निंग अफसर ने सौंपा प्रमाण पत्र
आग लगने के समय घर में रितेश दुबे के परिजन मौजूद थे। अचानक आग भड़कने से घर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोग घर के अंदर ही फंस गए थे, लेकिन दमकल विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सबसे पहले उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और उसके बाद आग बुझाने का अभियान चलाया। इस हादसे में घर में रखा कीमती फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि इंदौर में इस तरह की आगजनी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं।

कमेंट
कमेंट X