फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Daughter says father had been suspicious ever since the engagement; he used to link her mother's

Indore News: बेटी ने कहा- सगाई के बाद से ही शक करते थे पिता, अलग-अलग लोगों से जोड़ता था मां का नाम

Mon, 13 Jul 2026 07:15 PM IST
Abhishek Chendke Abhishek Chendke
Updated Mon, 13 Jul 2026 07:15 PM IST
सार

इंदौर में डाक विभाग की अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों ने संयोगितागंज थाने पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Indore News: Daughter says father had been suspicious ever since the engagement; he used to link her mother's
बेटी ने बताया कि सगाई के बाद से ही पिता मां पर शक करते थे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के डाक कुंज में डाक विभाग में सहायक डाक अधीक्षक के पद पर पदस्थ अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आक्रोशित परिजनों और परिचितों ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते हुए प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान मृतका की बेटी ने अपने पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

 

बेटी ने बताया कि सगाई के बाद से ही पिता मां पर शक करते थे। जब हम भोपाल में थे, तब भी मां का नाम किसी और से जोड़ते थे और इंदौर आने के बाद भी उन पर शक करते रहे। पिता के मन से शक कभी नहीं निकला। उन्होंने कई बार मेरे सामने मां का गला दबाने की कोशिश की। एक बार जब मैंने मां को बचाने का प्रयास किया, तो पिता ने भगवान का सिंहासन उठाकर मेरे ऊपर फेंक दिया था, जिसका निशान आज भी मेरे सिर पर है।

विज्ञापन

 

बीते 48 घंटे बीत जाने के बावजूद भी पुलिस पत्नी की हत्या के आरोपी अखिलेश सैनी को तलाशने में नाकाम रही है, जिसके कारण परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बता दें कि दो दिन पहले डाक कुंज स्थित सरकारी आवास में डाक विभाग में पदस्थ उर्मिला सैनी की उनके पति ने कथित रूप से निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी पति की तलाश की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग टीमें विभिन्न जिलों और राज्यों में उसकी लोकेशन के आधार पर जांच कर रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर आपसी विवाद और शक की बात सामने आई है।


 

वहीं, मृतका की बेटी ने इस दौरान पिता अखिलेश सैनी की कई करतूतों का खुलासा किया। उसका कहना था कि उसके पिता उसकी मां को लंबे समय से प्रताड़ित करते थे और लगातार उन पर शक करते थे। उसने मांग की कि आरोपी पिता को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed