फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-drugs-case-girl-statement-nana-patwari-203-suspects-police-investigation

Indore News: नाना पटवारी के संपर्क में थी ड्रग्स लेने वाली युवती, कल फिर से होगी पूछताछ

Mon, 13 Jul 2026 07:38 PM IST
Arjun Richhariya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Mon, 13 Jul 2026 07:38 PM IST
सार

इंदौर में उजागर हुए ड्रग्स रैकेट की जांच में एक युवती के बयान ने नया मोड़ ला दिया है, जिसमें उसने आरोपी नाना पटवारी के साथ संपर्क की बात स्वीकारी है। पुलिस इस पूरे सिंडिकेट की परतों को खोलने और युवती के दावों को वेरिफाई करने में जुटी है।

विज्ञापन
indore-news-drugs-case-girl-statement-nana-patwari-203-suspects-police-investigation
नाना पटवारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर ड्रग्स रैकेट मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। इंदौर में 9 जुलाई को सामने आए इस ड्रग्स केस की जांच के दौरान अब तक एक बड़ा नेटवर्क पुलिस के रडार पर आ चुका है। इसी बीच मामले में शामिल एक युवती के बयानों ने पूरी तफ्तीश को एक नया मोड़ दे दिया है। इस युवती का कहना है कि वह नाना पटवारी नाम के व्यक्ति के साथ संपर्क में थीं। डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि युवती ने पुलिस को बताया है कि वह ड्रग्स की खरीदी बिक्री करने वाले एक नेटवर्क के संपर्क में थी और खुद भी ड्रग्स लेती थी। वह नाना पटवारी के भी संपर्क में थी। 
विज्ञापन


मंगलवार को नाना पटवारी को पूछताछ के लिए फिर बुलाया
गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स केस में पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। अभी इस मामले में उनसे भी पूछताछ चल रही है। मंगलवार को फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि नाना पटवारी के मोबाइल की जांच में दो ऑनलाइन एप मिले हैं, जिनके जरिए कथित तौर पर सट्टे की लिंक भेजी जाती थी। मोबाइल में कई संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं, जिससे उसके सट्टे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका मजबूत हुई है। पुलिस को मोबाइल से तीन महत्वपूर्ण नंबर भी मिले हैं, जिनके आधार पर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इस पूरे मामले की शुरुआत 9 जुलाई को इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक ड्रग्स केस से हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुरुआती दौर में इरफान खान उर्फ गोली चंदेरी और संजय कौशल नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इंदौर के डीसीपी (जोन-एक) नरेंद्र रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इन मुख्य आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे मानव गंगवानी और नाना पटवारी उर्फ कुलभूषण को मादक पदार्थों की सप्लाई करते थे। पुलिस ने इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत से 7 दिन की रिमांड पर लिया ताकि इस रैकेट की गहराई तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे खुल रही परतें
पुलिस रिमांड के दौरान जब पूछताछ का दायरा आगे बढ़ाया गया तो इस ड्रग्स सिंडिकेट की पूरी सप्लाई चेन की परतें खुलने लगीं। मुख्य आरोपी इरफान खान ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि उसे ड्रग्स की यह खेप आरिफ खान नाम के एक अन्य व्यक्ति से मिलती थी। इस सुराग के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरिफ खान को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। इसी तकनीकी और जमीनी जांच के दौरान पुलिस टीम एक युवती तक पहुंची। जब उस युवती को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, तो उसने नाना पटवारी के साथ संपर्कों की बात कबूल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed