फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: EOW raids former medical college pharmacist's home; assets found to be 110% above known sources o

Indore News: मेडिकल काॅलेज के पूर्व फार्मसिस्ट के घर ईओडब्ल्यू का छापा, आय से 110 प्रतिशत ज्याद संपत्ति मिली

Wed, 05 Aug 2026 01:16 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 05 Aug 2026 01:16 PM IST
सार

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने मेडिकल विभाग के पूर्व कर्मचारी राकेश गोरखे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर में उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जांच में उनकी वैध आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति का पता चला है।

विज्ञापन
Indore News: EOW raids former medical college pharmacist's home; assets found to be 110% above known sources o
मेडिकल काॅलेज के पूर्व फार्मसिस्ट के घर ईओडब्ल्यू का छापा - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में मेडिकल विभाग के पूर्व कर्मचारी राकेश गोरखे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में गोरखे के पास उनकी ज्ञात वैध आय से करीब 110 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने की बात सामने आई है। कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों, बैंक रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े अहम दस्तावेज मिलने की जानकारी भी सामने आई है। घर पर मिले दस्तावेजों की अफसर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

बुधवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने गोरखे के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया। जांच में वृंदावन गार्डन स्थित तीन मंजिला मकान के अलावा संघवी रेसिडेंसी, सद्गुरु कॉलोनी, बड़िया कीमा, साकार सिटी, साहिल रेसिडेंसी और ओमेक्स सिटी में उनके व परिजनों के नाम पर संपत्तियों की जानकारी मिली। इन संपत्तियों की खरीद, स्वामित्व और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से अफसर जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईओडब्ल्यू की टीम बैंक खातों, चल-अचल संपत्तियों, नकदी और अन्य वित्तीय लेन-देन का मिलान कर रही है। जांच के बाद सभी संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य भी आंका जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं संपत्तियां बेनामी नामों से तो नहीं खरीदी गई हैं।


 

राकेश गोरखे पहले एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट के पद पर पदस्थ रहे हैं। कॉलेज परिसर में डीन के रीडर भावेश के साथ हुए विवाद और मारपीट के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला काफी चर्चा में रहा। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर शासकीय मनोरोग अस्पताल, बाणगंगा में अटैच किया था। शिकायतों की जांच के लिए गठित समिति ने आरोपों को सही पाया, जिसके आधार पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। अब आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने उन पर शिकंजा कसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed