{"_id":"6a3b48d25c049855370b9bde","slug":"indore-news-father-returns-to-indore-after-leaving-sonam-in-shillong-raja-s-family-had-alleged-she-needed-he-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: शिलांग में सोनम को छोड़कर इंदौर आ चुके है पिता, राजा के परिवार ने लगाए थे मदद के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: शिलांग में सोनम को छोड़कर इंदौर आ चुके है पिता, राजा के परिवार ने लगाए थे मदद के आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:32 AM IST
विज्ञापन
सार
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी ने नेपाल भागने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह फिलहाल शिलांग में ही रह रही है। सुरक्षा कारणों से उसने अपने ठिकाने का खुलासा नहीं किया। जमानत मिलने के बाद उसके पिता इंदौर लौट चुके हैं और वह शिलांग में अकेली रह रही है।
सोनम रघुवंशी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में है। सोनम ने साफ कहा है कि वह नेपाल नहीं भागी है और फिलहाल शिलांग में ही रह रही है। वहीं, उसकी जमानत को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है और मामले में अदालत का फैसला अभी सुरक्षित है।
नेपाल भागने की अटकलों पर सोनम का जवाब
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम रघुवंशी ने कहा है कि वह नेपाल नहीं भागी है। उसने दावा किया कि वह फिलहाल शिलांग में ही रह रही है। हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उसने यह नहीं बताया कि वह किसी होटल में ठहरी हुई है या किराए के मकान में रह रही है।
शिलांग से लौटे सोनम के पिता
मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जेल से जमानत मिलने के बाद शिलांग पहुंचे सोनम के पिता अब वापस इंदौर लौट चुके हैं। फिलहाल सोनम शिलांग में अकेले रह रही है।
विज्ञापन
राजा के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
दूसरी ओर, राजा रघुवंशी के परिजन लगातार सोनम के परिवार पर उसकी मदद करने के आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि केस की पैरवी से लेकर सोनम के रहने और अन्य खर्चों तक की व्यवस्था उसका परिवार ही कर रहा है।
ये भी पढ़ें- 39 साल की उम्र और 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस आर्टिस्ट ने रोशन किया इंदौर का नाम
राजा के भाई ने उठाए सवाल
राजा के भाई विपिन ने कहा कि जब सोनम का भाई उनके घर आया था, तब उसने दावा किया था कि वह राजा के परिवार के साथ खड़ा है और सोनम को सजा दिलाने में पूरी मदद करेगा। वहीं, गोविंद पहले ही कह चुका है कि वह सोनम की किसी तरह की मदद नहीं कर रहा है और उसने उसके लिए कोई वकील भी नियुक्त नहीं किया है।
जमानत पर फैसला सुरक्षित
जब सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था, तब दर्ज प्रकरण में गलत धाराओं का उल्लेख हो गया था। इसी आधार पर सोनम के वकील ने अदालत में आपत्ति दर्ज कराई थी। करीब 11 महीने बाद इसी कानूनी आधार पर सोनम को जमानत मिल गई। हालांकि, मेघालय सरकार ने इस जमानत को अदालत में चुनौती दी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
कोर्ट में अनुपस्थिति पर उठे सवाल
सोनम के अदालत की सुनवाई में मौजूद नहीं रहने को लेकर भी सवाल उठे थे। राजा के भाई विपिन ने आशंका जताई थी कि वह नेपाल भाग गई है। हालांकि, सोनम खुद मीडिया के सामने आकर कह चुकी है कि वह शिलांग में है और अदालत द्वारा तय की गई जमानत की सभी शर्तों का पालन कर रही है।
क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 23 मई को सोनम पर आरोप लगा था कि उसने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर साजिश रची और उसके तीन साथियों की मदद से राजा रघुवंशी की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को खाई में फेंक दिया गया था। घटना के बाद सोनम इंदौर लौट आई थी। इस चर्चित हत्याकांड की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी भी जारी है।