फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: ढाई इंच गिरा पानी, इंदौर हुआ तरबतर, जारी रहेगा बारिश का दौर

Tue, 19 Aug 2025 08:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 19 Aug 2025 08:40 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में सोमवार से शुरू हुई बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। मंगलवार को भी कई इलाकों में झमाझम बरसात हुई। पिछले 24 घंटे में सवा इंच से ज्यादा पानी गिरा। 

विज्ञापन
indore news heavy rain continues in city till end of august monsoon system active
आज दोपहर में तेज बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में सोमवार दोपहर से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। रात भर रुक-रुककर रिमझिम होती रही और मंगलवार सुबह थोड़ी देर बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। हालांकि, दोपहर 2 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई। पिछले 24 घंटों में सवा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। एरोड्रम स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 67 मिली मीटर बारिश यानी ढाई इंच से ज्यादा रिकॉर्ड की गई है। सीजन में अब तक करीब 18 इंच बारिश हो चुकी है।


यह भी पढ़ें...
अर्चना तिवारी: 13 दिनों से लापता युवती ने परिवार से फोन पर की बात, मुंहबोले भाई ने किया ऐसा दावा; जानें माजरा

मुंबई कनेक्शन से सक्रिय हुआ मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार मानसून का मुंबई कनेक्शन देखने को मिला है। अरब सागर में बना सिस्टम पहले मुंबई में सक्रिय हुआ और उसके बाद इंदौर में असर दिखा। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे दिल्ली का मौसम 48 घंटे में मालवा पर असर डालता है, वैसे ही मुंबई की बारिश के 24 घंटे बाद इंदौर में भी बादल सक्रिय हो जाते हैं।
indore news heavy rain continues in city till end of august monsoon system active
कलेक्टर कार्यालय के बाहर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
सोमवार को बदला मौसम का मिजाज
सोमवार सुबह आसमान साफ और धूप खिली थी। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और 1 से 2 बजे के बीच पूरे शहर में जोरदार बारिश हुई। मंगलवार को भी कुछ समय तक बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे अगस्त के अंत तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

20 अगस्त के बाद सक्रिय होगा बंगाल का सिस्टम
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि अरब सागर का सिस्टम अब गुजरात की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से इंदौर में तेज बारिश के बाद थोड़ी देर में पानी थम गया। वहीं बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 20 अगस्त के बाद एक्टिव होगा, जिससे इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में फिर से तेज बारिश होगी। अगस्त के अंतिम दिनों में पूरा मध्यप्रदेश भीगने की संभावना है।

मानसून टर्फ और अन्य सिस्टम भी एक्टिव
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि इस समय प्रदेश से एक मानसून टर्फ गुजर रही है। इसके कारण इंदौर-उज्जैन संभाग में भारी बारिश हो रही है। साथ ही, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 2 टर्फ और एक लो-प्रेशर एरिया भी सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने 21-22 अगस्त को सिस्टम के और मजबूत होने की संभावना जताई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed