सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अर्चना तिवारी: 13 दिनों से लापता युवती ने परिवार से फोन पर की बात, मुंहबोले भाई ने किया ऐसा दावा; जानें माजरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 19 Aug 2025 03:18 PM IST
सार

Archana Tiwari Talked to Family: इंदौर से कटनी के लिए ट्रेन से निकली अर्चना तिवारी रहस्यमी तरीके से गायब हो गई थी, जिसने 13 दिन बाद अपने परिवार से फोन पर बात की है। उसके मुंहबोले भाई ने यह खुलासा किया। वहीं, अब पुलिस जांच में भी नया मोड़ आ गया है।

विज्ञापन
Katni News: Missing Archana Tiwari Talks to Family Over Phone, GRP Traces Links to Gwalior Police Constable
13 दिनों से लापता है अर्चना तिवारी - फोटो : अमर उजाला

पिछले 13 दिनों से रहस्यमयी तरीके से ट्रेन से लापता हुई कटनी की अर्चना तिवारी का अब सुराग मिल गया है। युवती ने परिजनों से फोन पर बातचीत की है और खुद को सुरक्षित बताया है। यह जानकारी उसके ममेरे भाई और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने दी। उन्होंने कहा कि अर्चना ने साफ कहा है कि वह जहां भी है, सुरक्षित है और जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा रेल पुलिस द्वारा किया जाएगा।


 

Trending Videos
Katni News: Missing Archana Tiwari Talks to Family Over Phone, GRP Traces Links to Gwalior Police Constable
अर्चना तिवारी ट्रेन से लापता। - फोटो : अमर उजाला

परिवार से फोन पर हुई बातचीत
अर्चना के मुंहबोले भाई दिव्यांशु मिश्रा ने बताया कि सुबह ही उसकी परिजनों से बातचीत हुई। उसने भरोसा दिलाया कि फिलहाल वह पूरी तरह सुरक्षित है। इस खबर के बाद परिवार ने थोड़ी राहत की सांस ली है, हालांकि अर्चना कहां है, यह जानकारी अब भी साफ नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें- Archana Tiwari: किसके संपर्क में थी अर्चना? ट्रेन टिकट भी कराया; कॉल डिटेल से खुले राज, GRP ने आरक्षक को उठाया
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Katni News: Missing Archana Tiwari Talks to Family Over Phone, GRP Traces Links to Gwalior Police Constable
अर्चना तिवारी और आरक्षक राम तोमर। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच में आया नया मोड़
इस पूरे मामले पर जीआरपी थाना ग्वालियर में पदस्थ एएसआई एच.एन. सिंह का कहना है कि युवती के ग्वालियर में होने का सुराग मिला है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है। इसी बीच ग्वालियर के झांसी रोड थाना पुलिस ने आरक्षक राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राम तोमर ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर तक का ट्रेन टिकट बुक कराया था।
 

Katni News: Missing Archana Tiwari Talks to Family Over Phone, GRP Traces Links to Gwalior Police Constable
अर्चना तिवारी का वो सीसीटीवी फुटेज, जब को कटनी के लिए इंदौर के होस्टल से निकल रही थी। - फोटो : CCTV

कॉल डीटेल्स से हुआ खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया कि अर्चना कई दिनों से ग्वालियर के भंवरपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक राम तोमर के संपर्क में थी। कॉल रिकॉर्ड्स से भी यह बात साबित हुई है कि दोनों के बीच कई बार बातचीत हुई। एडिशनल एसपी ने बताया कि आरक्षक ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर का टिकट कराया था। हालांकि बाद में वह ट्रेन से कटनी जाते हुए भी पाई गई।
 

विज्ञापन
Katni News: Missing Archana Tiwari Talks to Family Over Phone, GRP Traces Links to Gwalior Police Constable
अर्चना तिवारी केस में हिरासत में लिया गया आरक्षक राम तोमर। - फोटो : अमर उजाला

हिरासत में आरक्षक, जब्त हुआ मोबाइल
ग्वालियर पुलिस ने आरक्षक राम तोमर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उसका मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस को शक है कि पूरे मामले में उसकी भूमिका अहम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Archana Tiwari: कौन है राम तोमर? जिससे अर्चना लगातार कर रही थी बात; आखिर क्या है दोनों का संबंध
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed