MP News: 1.59 करोड़ की वसूली करने नगर निगम ने सील की सात दुकानें, कमिश्नर बोलीं-कुर्की कार्रवाई से होगी वसूली
कटनी नगर निगम ने 1.59 करोड़ रुपये से अधिक के कर और किराया बकाया होने पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स की जंक्शन बीयर बार सहित सात दुकानों को सील कर दिया। निगम ने चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं होने पर संबंधित संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में नगर निगम ने करोड़ों रुपये की बकाया वसूली को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। निगम प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स में संचालित जंक्शन बीयर बार सहित 7 दुकानों को सील कर दिया है। नगर निगम का दावा है कि संबंधित संस्थान पर 1 करोड़ 59 लाख रुपये से अधिक की राशि बकाया है। कमिश्नर ने साफ कहा है कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो अगला कदम कुर्की की कार्रवाई होगी।
दरअसल, कटनी नगर निगम इन दिनों बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर, राजस्व अधिकारी राजेश्वर पाठक और अतिक्रमण दस्ते की टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित ईश्वर कृपा कॉम्प्लेक्स पहुंचकर कार्रवाई की। टीम ने वहां संचालित जंक्शन बीयर बार सहित कुल 7 दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम अमला और पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। नगर निगम के मुताबिक संबंधित संस्था नर्मदा कॉन-टेक प्राइवेट लिमिटेड पर 1 करोड़ 59 लाख 28 हजार 641 रुपये का कर और किराया बकाया है। निगम का कहना है कि बकाया राशि जमा कराने के लिए पहले कई बार नोटिस जारी किए गए। इसके बाद मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा-174 के तहत मांग सूचना पत्र जारी कर 30 दिन का समय भी दिया गया, लेकिन तय अवधि के भीतर भुगतान नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी का बड़ा हमला: केन-बेतवा परियोजना को लेकर साधा निशाना, बोले-आदिवासियों की आवाज दबा रही मोदी सरकार
इसके बाद नगर निगम ने धारा-175(1) के तहत वारंट जारी करते हुए 27 जुलाई को सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शहर के सभी बड़े बकायादारों के लिए चेतावनी है कि समय पर कर और किराया जमा करें, अन्यथा इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहार ने बताया कि सील किए गए परिसर की सील बिना अनुमति तोड़ने, ताला खोलने या किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि बकाया राशि जल्द जमा नहीं होती है तो नगर निगम अगले चरण में संबंधित संपत्ति की कुर्की कर बकाया राशि की वसूली करेगा। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य बड़े बकायादारों में भी हड़कंप मच गया है।

नगर निगम ने करोड़ो की वसूली के लिए 7 दुकानें की सीज

नगर निगम ने करोड़ो की वसूली के लिए 7 दुकानें की सीज

नगर निगम ने करोड़ो की वसूली के लिए 7 दुकानें की सीज
