Indore News: इंदौर से हेली पर्यटन सेवा शुरू, पहली बार विधायकों ने की उज्जैन की यात्रा
शुक्रवार से आम यात्री इस सेवा का उपयोग ले सकते है। यह हेलीकाॅप्टर सप्ताह में पांच दिन इंदौर से उज्जैन व ओंकारेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा का फायदा परिवारों को व छोटे ग्रुपों को मिलेगा। वे दोनो धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकाॅप्टर बुक करा सकते है।
विस्तार
इंदौर में पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा गुरुवार से शुरू हुई। बायपास के बिचौली मर्दाना मैदान में इसके लिए हेलीपेड बनाया गया है। गुरुवार को जल संसाधन मंत्र तुलसीराम सिलावट ने इंदौर से उज्जैन के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकाॅप्टर को हरी झंडी दिखाई। वे खुद तो हेलीकाॅप्टर में सवार नहीं हुए, लेकिन भाजपा विधायक रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा हेलीकाॅप्टर में सवार हो गए। सात सीटर क्षमता वाले हेलीकाॅप्टर में सभी यात्री उज्जैन गए। वहां से वे दर्शन कर इंदौर लौटेंगे।
शुक्रवार से आम यात्री इस सेवा का उपयोग ले सकते है। यह हेलीकाॅप्टर सप्ताह में पांच दिन इंदौर से उज्जैन व ओंकारेश्वर के लिए उड़ान भरेगा। इस यात्रा का फायदा परिवारों को व छोटे ग्रुपों को मिलेगा। वे दोनो धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकाॅप्टर बुक करा सकते है। इस सेवा के लिए एमपी टूरिज्म बोर्ड ने हेलीपेड तैयार किए है। इसका किराया अधिकतम छह हजार रुपये प्रति यात्री है।
हेलीकाॅप्टर सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार व मंगलवार व रविवार को उड़ान भरेगा। इंदौर से ओंकारेश्वर के लिए हेलीकाप्टर का किराया साढ़े छह हजार प्रति यात्री रहेगा। बुधवार व गुरुवार को हेलीकाप्टर उड़ान नहीं भरेगा। टिकट पहले आए पहले पाए आधार पर मिलेंगे।
इंदौर से उज्जैन हेलीकाॅप्टर से 20 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। सड़क मार्ग से इंदौर से उज्जैन तक जाने में एक घंटे का समय लगता है। इंदौर से ओंकारेश्वर तक हवाई सफर 30 मिनट में पूरा होगा। सड़क मार्ग से दो घंटे का समय लगता है। इस हेलीकाॅप्टर सेवा के जरिए पर्यटन एक दिन में दोनो ज्योर्तिलिंगों के दर्शन एक दिन में कर सकते है।