{"_id":"69c13af81a00e88c5f043847","slug":"indore-news-non-veg-food-delivered-veg-order-during-navratri-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: नवरात्रि में पनीर की जगह भेज दिया चिकन, ऑनलाइन फूड ऐप पर फूटा ब्राह्मण परिवार का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: नवरात्रि में पनीर की जगह भेज दिया चिकन, ऑनलाइन फूड ऐप पर फूटा ब्राह्मण परिवार का गुस्सा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Arjun Richhariya
Updated Mon, 23 Mar 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Indore News: इंदौर के राहुल तिवारी ने नवरात्रि के दौरान फूड डिलीवरी ऐप से वेज चिली पनीर मंगवाया था, जिसकी जगह रेस्टोरेंट ने चिली चिकन भेज दिया।
परिवार ने पैकेज घर के बाहर किया।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के गुलाबबाग क्षेत्र में रहने वाले एक मोबाइल व्यवसायी राहुल तिवारी के साथ ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। पीड़ित ने नवरात्रि के पावन पर्व पर एक प्रतिष्ठित फूड डिलीवरी ऐप के माध्यम से शुद्ध शाकाहारी भोजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन पार्सल में नॉनवेज डिश निकलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से व्यवसायी का पूरा परिवार आहत है और उन्होंने इसे अपनी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है।
यह भी पढ़ें...
Indore: दुष्कर्म के आरोप में डाॅक्टर गिरफ्तार, उसके घर में आग लगाने वालों पर एफआईआर पर भड़के हिंदूवादी
पूजा के समय पहुंचा नॉनवेज पार्सल
राहुल तिवारी के अनुसार रविवार शाम को उनके घर में नवरात्रि की विशेष पूजा और अनुष्ठान चल रहा था। इसी दौरान उन्होंने फूड डिलीवरी ऐप के जरिए वेज कॉम्बो पैक का ऑर्डर दिया, जिसमें रोटी, बटर पनीर और चावल के साथ चिली पनीर शामिल था। इसके लिए उन्होंने 363 रुपए का ऑनलाइन भुगतान भी किया था। ऑर्डर देने के लगभग 15 मिनट बाद ही पार्सल घर पहुंच गया, लेकिन जैसे ही परिवार ने चिली पनीर का डिब्बा खोला, वहां पनीर की जगह चिली चिकन निकला।
रेस्टोरेंट प्रबंधन ने पार्सल वापस लेने से किया इनकार
घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने संबंधित ऐप पर शिकायत दर्ज कराई, जिस पर कंपनी ने पैसे तो रिफंड कर दिए, लेकिन परिवार की मानसिक शांति भंग हो चुकी थी। जब राहुल ने महालक्ष्मी नगर स्थित संबंधित रेस्टोरेंट 'नाइट किंग' से संपर्क किया, तो प्रबंधन ने इसे महज एक मानवीय चूक बताया। हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित ने रेस्टोरेंट से अपना नॉनवेज पार्सल वापस ले जाने को कहा, तो प्रबंधन ने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद परिवार को वह पैकेट घर से बाहर फेंकना पड़ा।
पुलिस में शिकायत की, अब कंज्यूमर फोरम जाने की तैयारी
ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल तिवारी ने सोमवार को लसूड़िया थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान इस तरह की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीड़ित अब इस मामले को उपभोक्ता फोरम (कंज्यूमर फोरम) में ले जाने की तैयारी कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसा न हो। लसूड़िया पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा सकती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X