सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: People celebrated Holi with great enthusiasm in Indore, strict police vigil was maintained at the

Indore News: इंदौर में लोगों ने धूमधाम से मनाई होली, चौराहों पर रहा पुलिस का सख्त पहरा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Wed, 04 Mar 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Holi 2026: होली का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। चंद्र ग्रहण के चलते इस बार धुलेंडी का उल्लास मंगलवार के बजाय बुधवार को सड़कों पर नजर आया। लोग रंगों में सराबोर दिखे। राजवाड़ा सहित पुराने शहर के प्रमुख इलाकों में भीड़ रही।

Indore news: People celebrated Holi with great enthusiasm in Indore, strict police vigil was maintained at the
इंदौर में होली मनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उमंग के साथ मनाया गया। सुबह होते ही रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो गया और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए। रंगों के इस उत्सव में सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में दिखाई दिया, जो हाथों में पिचकारी लिए एक-दूसरे पर रंगों की बौछार कर रहे थे। एक ओर जहां सड़कों पर हुरियारों की टोली नजर आ रही थी, वहीं दूसरी ओर महिलाएं घरों में पारंपरिक व्यंजन तैयार करने में व्यस्त रहीं। महाराष्ट्रीयन परिवारों में विशेष रूप से पुरन-पोली बनाई गई, तो कई घरों में मालवा के प्रसिद्ध व्यंजन दाल-बाफले महकते रहे।

Trending Videos


आमतौर पर होलिका दहन के अगले दिन ही धुलेंडी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के चलते तिथियों के फेर के कारण शहरवासियों ने मंगलवार के स्थान पर बुधवार को होली खेली। पुराने शहर के क्षेत्रों जैसे राजवाड़ा, मल्हारगंज, जूनी इंदौर, छावनी और सराफा में होली का विशेष रंग देखने को मिला। राजवाड़ा पर जनसैलाब इस कदर उमड़ा कि वहां तिल रखने की भी जगह नहीं थी। यहां युवाओं की टोली डीजे की धुन पर थिरकती नजर आई और लोग ऐतिहासिक धरोहर के सामने खड़े होकर सेल्फी लेते रहे। विशेषकर कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए राजवाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ओरछा में सतरंगी होली, विदेशी सैलानियों ने भी लिया रंगोत्सव का आनंद; ढोल की थाप पर खूब थिरकते

सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने इस बार बेहद सख्त रुख अख्तियार किया था। शहर के प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग की गई थी ताकि हुड़दंगियों पर लगाम कसी जा सके। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर घूमने वाले युवकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहनों के पहियों की हवा निकाल दी, जिसके बाद युवकों को वाहन पैदल ही घसीटना पड़ा।

होली के कारण बाजार पूरी तरह बंद थे, इसलिए हवा भराने के लिए भी लोग भटकते नजर आए। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई और कई वाहन जब्त किए गए। पुलिस की यह सघन चेकिंग देर रात तक जारी रही ताकि पिछले वर्षों की तरह होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और आपसी विवादों को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed