{"_id":"69a9403a1277dea40f0f8291","slug":"indore-when-scolded-by-policemen-the-youth-jumped-from-the-fifth-floor-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: पुलिसकर्मियों ने डांटा तो युवक ने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: पुलिसकर्मियों ने डांटा तो युवक ने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Thu, 05 Mar 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में राज नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। वह मानसिक तनाव में था और उसका इलाज भी चल रहा था। इस बीच उसने यह कदम उठा लिया। उनसे पांचवी मंजिल से कूद कर जान दी। पुलिस जवानों के डांटने की बात भी सामने आ रही है।
युवक ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। युवक तनाव में था और पुलिसकर्मियों द्वारा डांटे जाने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की दी है।
Trending Videos
चंदन नगर क्षेत्र के ताप्ती परिसर में रहने वाला 23 साल का युवक राज मकवाना बुधवार देर रात अपनी मल्टी के नीचे घूम रहा था। मल्टी का निर्माण इंदौर विकास प्राधिकरण ने किया है। राज को घबराहट हो रही थी। इस कारण फ्लैट से उतर कर खुली हवा में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी दौरान परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मी ने उससे इतनी रात को बाहर घूमने का कारण पूछा, तो राज ने सीधा जवाब नहीं दिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने सड़क से गुजर रही पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी को रोक लिया और उसमें सवार पुलिस जवानों से राज की शिकायत की।
पुलिस जवानों ने राज को डांटा और घर पर जाने के लिए कहा। परिजनों ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने राज को एक थप्पड़ भी जड़ा था। इससे वह घबराने लगा और तनाव में आ गया था। इसके बाद उसने पांचवी मंजिल से छलांग लगा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि राज की कोई गलती नहीं थी और उनसे पुलिसकर्मियों से माफी भी मांग ली थी।
फिर भी उससे साथ बदसूलकी की गई। यह बात भी सामने आई है कि राज मानसिक तनाव में था और उसका इलाज भी चल रहा था। इस बीच उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।

कमेंट
कमेंट X