सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Police personnel celebrated Holi in Indore, dancing to the song "Main toh kab se hoon ready taiyaar" (

Indore Holi Celebration: इंदौर में पुलिस जवानों ने खेली होली, मैं तो कब से हूं रेडी तैयार... गीत पर नाचे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 05 Mar 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

दिन-रात सुरक्षा में तैनात रहने के बाद गुरुवार को इंदौर में पुलिस जवानों ने होली खेली। उन्होंने डंडे और रायफल एक तरफ रख कर जमकर गुलाल उड़ाया और फिल्मी गीतों पर थिरकते नजर आए।

Indore: Police personnel celebrated Holi in Indore, dancing to the song "Main toh kab se hoon ready taiyaar" (
पुलिस जवानों ने खेली होली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर में होली के दिन पुलिस जवान मुस्तैदी से सड़कों पर सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी निभाते रहे, लेकिन दूसरे दिन उन्होंने जमकर होली खेली। रायफल और डंडे एक तरफ रख पुलिस जवानों ने खूब होली खेली और डीजे पर डांस भी किया। कुछ पुलिस जवान 'मैं तो कब से हूं रेडी तैयार...' गीत पर भी नाचे।

Trending Videos


आमतौर पर इंदौर में पुलिस की होली डीआरपी लाइन में बड़े पैमाने पर खेली जाती है, लेकिन इस बार भागीरथपुरा व अन्य बड़े हादसे होने के कारण डीआरपी लाइन पर होली नहीं खेली गई। हालांकि, क्राइम ब्रांच के कार्यालय में जरूर पुलिस जवान होली के रंग उड़ाते नजर आए। दोपहर में सभी एकत्र हुए और पहले सूखे रंगों से होली खेली, फिर पानी की बौछारों के बीच एक-दूसरे को रंग से तर-बतर करते नजर आए। परिसर में डीजे भी बज रहा था और फिल्मी गीतों पर पुलिस जवान जमकर थिरके। करीब एक घंटे तक होली का आयोजन हुआ और सैकड़ों पुलिस जवानों ने होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने छतें होंगी बुक, टिकट से मिलेगा रंगों का नजारा; जानें कब निकलेगी?

बजरबट्टू सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे विजयवर्गीय
हर साल रंगपंचमी के एक दिन पहले मल्हारगंज में बजरबट्टू सम्मेलन आयोजित किया जाता है। सम्मेलन से पहले एक बाना निकलता है, जिसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय किसी अलग वेश में आते हैं। कभी वे चाचा चौधरी बनते हैं तो कभी शिवाजी, लेकिन इस बार उन्होंने सम्मेलन में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव भी नगर निगम की गेर में शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed