{"_id":"69a95ecde99c62335a084557","slug":"indore-rajwada-covered-to-protect-from-colours-of-gold-people-will-not-be-able-to-stand-on-dangerous-build-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore Rangpanchmi: गेर के रंगों से बचाने के लिए राजवाड़ा को ढंका, खतरनाक मकानों पर नहीं खड़े हो सकेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore Rangpanchmi: गेर के रंगों से बचाने के लिए राजवाड़ा को ढंका, खतरनाक मकानों पर नहीं खड़े हो सकेंगे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: Abhishek Chendke
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार
इंदौर में निकलने वाली गेर की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। शहर की इस गौरवशाली परंपरा को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम और प्रशासन ने कमर कस ली है। राजवाड़ा जैसे पुरातात्विक धरोहरों को रंगों से बचाने के लिए उसे तिरपाल से लपेटा जा रहा है।
गेेर से राजवाड़ा को सुरक्षित करने के प्रयास।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। शहर के ऐतिहासिक स्थल राजवाड़ा को भी गेर में दूर तक उड़ने वाले रंगों से बचाने के लिए ढंका जा रहा है। इसके अलावा सराफा के दुकानदार भी अपने भवनों को प्लास्टिक से एक दिन पहले ढंकेंगे।
Trending Videos
बता दें कि चार साल पहले ही राजवाड़ा पर 35 करोड़ रुपये खर्च कर उसका सौंदर्यीकरण किया गया है। इस कारण हर साल उसे अब रंगों से बचाया जाता है। नगर निगम ने भी गेर को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़कों से केबल तार हटाए जा रहे हैं। इसके अलावा गेर मार्ग पर खतरनाक मकान चिह्नित कर लिए गए हैं। उन मकानों पर दर्शक खड़े होकर गेर का आनंद नहीं उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- रंगपंचमी पर इंदौर की गेर देखने छतें होंगी बुक, टिकट से मिलेगा रंगों का नजारा; जानें कब निकलेगी?
उधर गुरुवार को निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने गेर मार्ग का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने गेर में शामिल होने वाले वाहनों की संभावित संख्या और मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जहां-जहां आवश्यकता हो वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, चेतावनी व सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने गेर मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने और नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि गेर के पहले सभी स्थानों की सफाई अच्छे से की जाए।
गेर खत्म होते ही सड़क धुले
गेर के दौरान सड़कों पर खूब कचरा, गुलाल और फूटे गुब्बारे बिखरे पड़े रहते हैं, लेकिन दोपहर ढाई बजे जैसे ही गेर समाप्त होगी, आधे घंटे के भीतर सड़क साफ की जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए विशेष अमला तैयार किया है। हर बार सड़क को गेर समाप्त होने के बाद साफ किया जाता है, ताकि स्वच्छ शहर वाली इंदौर की छवि कायम रहे।

कमेंट
कमेंट X