सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Police Launches Advanced Drone Surveillance for Smart Policing

Indore News: हाई-टेक ड्रोन्स करेंगे इंदौर की सुरक्षा, आग बुझाएंगे और ट्रैफिक सुधारेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Sat, 02 May 2026 10:13 AM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक को शामिल किया है। फायर फाइटिंग और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों से लैस ड्रोन्स से अपराध नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों में मदद मिलेगी।

Indore News Police Launches Advanced Drone Surveillance for Smart Policing
इंदौर पुलिस के पास आए ये 'सुपर' ड्रोन - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल किया है। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में अब दैनिक पुलिस कार्यवाही, आमजन की सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए इन आधुनिक ड्रोन्स का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
Trending Videos


हाई रेजोल्यूशन कैमरा, विभिन्न लाइट्स और माइक से लैस
हाल ही में इंदौर की डीआरपी लाइन में नए विकसित अत्याधुनिक ड्रोन्स का विस्तृत डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया। इस दौरान ऐसे ड्रोन्स का प्रदर्शन किया गया जो हाई रेजोल्यूशन कैमरा, विभिन्न लाइट्स और माइक की सुविधा से लैस हैं। इन ड्रोन्स का उपयोग भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किया जाएगा। इनमें मौजूद रियल-टाइम वीडियो ट्रांसमिशन और नाइट विजन जैसी सुविधाएं पुलिस को मौके की सटीक जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध नियंत्रण, आगजनी और अन्य आपदाओं में मददगार
डेमोंस्ट्रेशन के दौरान ड्रोन लैब टेक्नोलॉजी लिमिटेड अहमदाबाद द्वारा विकसित तीन विशेष प्रकार के ड्रोन्स की कार्यक्षमता दिखाई गई। इनमें वॉटर होस सिस्टम से लैस फायर फाइटिंग ड्रोन, फायर बॉल एक्सटिंग्विशिंग तकनीक वाला अग्निशमन ड्रोन और टेथर्ड एवं नॉन-टेथर्ड तकनीक पर आधारित सन ड्रोन शामिल थे। ये ड्रोन न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि आगजनी और अन्य आपदाओं जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में राहत कार्यों और समन्वय स्थापित करने में भी सक्षम हैं।

अधिकारियों ने लिया लाइव डेमो
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-02 कुमार प्रतीक, पुलिस उपायुक्त जोन-01 कृष्ण लालचंदानी, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 राजेश व्यास और पुलिस उपायुक्त जोन-04 आनंद कलादग़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। ड्रोन लैब टेक्नोलॉजी के मेजर अनिकेत और उनकी टीम ने इन ड्रोन्स का लाइव डेमो पेश किया। पुलिस कमिश्नर के अनुसार, इस नवाचार का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और जनोन्मुखी बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed