सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rain and Hailstorm in Madhya Pradesh Temperature Drops in Bhopal Gwalior

Indore News: मप्र में अचानक बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश, तापमान गिरने से मिली राहत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Arjun Richhariya Updated Thu, 30 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Indore News: मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गुरुवार को प्रदेश के बड़े हिस्से में आंधी और बारिश का दौर चला। भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में तापमान में गिरावट आई है जबकि टीकमगढ़ और श्योपुर जैसे इलाकों में ओलावृष्टि की खबरें हैं।

Indore News Rain and Hailstorm in Madhya Pradesh Temperature Drops in Bhopal Gwalior
इंदौर में अभी भी लोग गर्मी से परेशान हैं। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच गुरुवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। प्रदेश के कई अंचलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली जिससे चिलचिलाती धूप से राहत मिली है। सीधी जिले में दिन और रात के पारे में केवल 6.5 डिग्री का अंतर देखा गया जो मौसम में आए इस बड़े परिवर्तन को दर्शाता है।
Trending Videos


राजधानी समेत कई जिलों में भारी वर्षा
राजधानी भोपाल में दोपहर के समय लगभग आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। टीकमगढ़ जिले में आंधी का असर इतना तीव्र था कि कंट्रोल रूम पर लगा टावर नीचे गिर गया हालांकि किसी बड़ी अनहोनी से बचाव रहा। यहां करीब 20 मिनट तक ओले भी गिरे। श्योपुर में आंधी के कारण एक होटल का शेड गिरने से 15 लोग चोटिल हो गए। इसके अलावा सतना, मैहर, उमरिया, सागर, रायसेन, बालाघाट, दमोह और ग्वालियर में भी गरज-चमक के साथ पानी गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बढ़ी मुश्किलें
इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां आम जनता को गर्मी से राहत दी है वहीं किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। प्रदेश की मंडियों और खरीदी केंद्रों पर खुले में रखा भारी मात्रा में गेहूं भीग गया है जिससे फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचा है।

कई जिलों में गिरा पारा 
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो खरगोन में 42.6 डिग्री और रायसेन में 42 डिग्री पारा दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल का तापमान 40.2 डिग्री रहा जबकि इंदौर और उज्जैन में यह 40 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। दूसरी तरफ बारिश के प्रभाव से सीधी में 31.6 डिग्री और रीवा में 33.2 डिग्री तापमान रहा जिससे लोगों ने ठंडक महसूस की।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्तमान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय होने के कारण मौसम में यह अस्थिरता आई है। विभाग ने ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और महाकौशल क्षेत्र के 27 जिलों के लिए गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी और वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed