सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Speakers at Indore's Sharadotsav said, "We need to stay updated daily with the intricacies of AI

Indore News: इंदौर के शारदोत्सव में वक्ता बोले- एआई तकनीक की बारिकियों से रोजाना अपडेट रहना होगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

 इंदौर में महाराष्ट्र साहित्य सभा का शारदोत्सव हुआ। जिसमें विभिन्न वक्ता शामिल हुए। इसके अलावा संगीत व रंगमंच से जुड़े कार्यक्रमों में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुती दी। सभा बीते 64 वर्षों से यह आयोजन कर रही है। 

Indore News: Speakers at Indore's Sharadotsav said, "We need to stay updated daily with the intricacies of AI
महाराष्ट्र साहित्य सभा के आयोजन में वक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र साहित्य सभा के 64वें शारदोत्सव का मुख्य कार्यक्रम इंदौर के जाल सभागृह में आयोजित किया गया। ठाणे के वरिष्ठ पत्रकार डॉ.उदय निरगुणड़कर ने मानवीय प्रतिभा और मशीनी बुद्धिमत्ता विषय पर कहा कि एआई का अपने देश में इसका प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। इसका रोजाना अध्ययन आवश्यक है। जिससे कि नित नए प्रयोग और विश्व भर में इसका कैसा उपयोग हो रहा है यह जानना भी आवश्यक है।अपने आप को रोजाना इसके बारीकियों को समझना एवं अपडेट रहना आज के युग की आवश्यकता है।

Trending Videos

 

वरिष्ठ पत्रकार अजय बोकिल ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में भी ए आई का प्रयोग तेजी से हो रहा है । इस तकनीक के साथ अपडेट रहना होना है। निश्चित रूप से इसका असर हुआ है। मानव श्रम कम हो गया। इस तकनीक से विदेश में फ्रेंच भाषा में अखबार भी छप रहा है। रंगकर्मी सागर शेंडे ने कहा कि एआई के कारण नाटक के मंचन में आसानी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रंगमंच पर लगने वाले सेट और अधिक आकर्षक बनाए जाने लगे है। साथ ही शोधकर्ता लेखक के लिए यह बहुत सहायक है। शाम को पुरस्कार वितरण का आयोजन हुआ।इंदौर के दस केन्द्रों पर आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के संयोजकों, केंद्र प्रमुख व सहायकों का सम्मान अतिथिगण संभागायुक्त सुदाम खाड़े और भाजपा के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे ने किया।स्वागत अनिल जोशी ,सभा के अध्यक्ष अश्विन खरे,सचिव प्रफुल्ल कस्तूरे ने किया। संचालन मानसी तरानेकर,मिलिंद देशपांडे ने किया।आभार विनीता धर्म ने माना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed