सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Wrestling took place on red soil in Indore, wrestlers from India and abroad tried their best.

Indore News: इंदौर में लाल मिट्टी पर हुआ दंगल, देश विदेश के पहलवानों ने लगाए दांव-पेंच

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 17 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

 इंदौर के मां वैष्णोदेवी मंदिर के मैदान पर सोमवार को रोमांच और ताकत की नई परिभाषा पहलवानों ने गढ़ी। लाल मिट्टी के अखाड़े में उतरे पहलवानों ने एक दूसरे को हराया, लेकिन दर्शकों को दिल जीत लिया। पचास से ज्यादा पहलवानों ने दंगल में अपने दांव आजमाए थे।

Indore News: Wrestling took place on red soil in Indore, wrestlers from India and abroad tried their best.
इंदौर में आयोजित दंगल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इंदौर के बिचौली मर्दाना के वैष्णव माता मंदिर मैदान में हुए पारंपरिक दंगल में एक से एक धुरंधर पहलवानों ने अपने दांव-पेंच आजमाए। लाल मिट्टी के अखाड़े में उतरे देशभर के नामी पहलवानों ने अपने दमदार दांव से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नगाड़ों की गूंज और दर्शकों की तालियों के बीच मुकाबले देर रात तक चलते रहे।

Trending Videos

 

इस दंगल में मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य राज्यों से आए पहलवानों ने भी अपनी ताकत और दांव की तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया। पार्थ पहलवान और बबलू पहलवान के बीच हुआ मुकाबला खासा रोमांचक रहा, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर कई दांव आजमाए। वहीं गोपाल शिंदे पहलवान और मोहित पहलवान की कुश्ती भी रोमांचक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मध्य प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वावधान में मिट्टी का दंगल आयोजित किया गया था। आमतौर पर इन दिनों अधिकांश कुश्तियां मैट पर होती हैं, लेकिन इस पारंपरिक आयोजन में लाल मिट्टी पर दंगल देखना दर्शकों के लिए रोमांचक रहा। मिट्टी से सने पहलवान एक-दूसरे पर दांव लगाकर चित करने में जुटे रहे थे। आयोजकों ने इस पारंपरिक आयोजन के जरिए मिट्टी की खुशबू और जड़ों से जुड़ा रोमांच पेश किया और दर्शकों को भी शानदार मुकाबले देखने के दावत दी गई। 


 

पचास से ज्यादा पहलवानों ने दंगल में अपने दांव आजमाए थे। पहलवानों को लाखों रुपये की पुरस्कार राशि के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। दंगल की प्रमुख कुश्ती ईरान के मिर्जा पहलवान और पंजाब के भारत केसरी पहलवान साहिल कोहली के बीच हुई।

 

संघ के अध्यक्ष नारायण यादव और मान सिंह यादव ने बताया कि कुश्ती के फैसलों के लिए योग्य निर्णायकों की टीम का गठन किया गया था, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान शामिल थे। दंगल को देखने के लिए हजारों की संख्या में कुश्ती प्रेमी जुटे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed