सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Vidhan Sabha: RJD MLA Gautam Krishna attacked the NDA government in the budget session, Prem Kumar

Bihar: राजद विधायक बोले- मनरेगा का 60% पैसा चढ़ावा में चला जाता है, विधानसभा अध्यक्ष ने टोकते हुए क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Feb 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार विधानसभा में मंगलवार दोपहर कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ ऐसी बातें हुईं, जो चर्चा में हैं। पहली बार राजद के टिकट पर विधायक बने गौतम कृष्ण ने सरकार पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने आवास योजना में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। उन्होंने कुछ ऐसी बातें भी कर दीं, जिसका बचाव सीधे विधानसभा अध्यक्ष को करना पड़ा। आइए जानते हैं क्या-क्या हुआ?

Bihar Vidhan Sabha: RJD MLA Gautam Krishna attacked the NDA government in the budget session, Prem Kumar
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार और राजद विधायक गौतम कृष्ण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के विधायक और प्रखंड विकास पदाधिकारी रहे गौतम कृष्ण ने कटौती प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने सदन में एनडीए सरकार पर हमला बोला। साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार को भी घेरने की कोशिश की। राजद विधायक गौतम कृष्ण ने कई गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मैं 14 महीने तक प्रखंड विकास पदाधिकारी रहा। मेरे ऊपर जो आरोप लगे, उसे बिना सुने हुए मंत्री ने मुझ पर कार्रवाई कर दी गई। आपका विभाग आंख पर पट्टी बांधकर काम करता है। विधायक ने कहा कि मुझे 14 महीने तक किस तरह से तंग किया गया? इसका मैंने अपने त्याग पत्र में जिक्र किया था। उन्होंने मंत्री श्रवण कुमार पर हमला करते हुए कहा कि आप अगर भ्रष्टाचारियों का साथ नहीं देते आज मैं इस सदन में नहीं रहता। मुझ जैसे ईमानदार अधिकारी को दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया। मनरेगा में किस तरह भ्रष्टाचार व्याप्त था। 60 फीसदी पैसा चढ़ावा में ही चला जाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के घर कागज पर तो हैं लेकिन आप कोसी के इलाके में चले जाएं, किसी गरीब के घर आपको पक्के नहीं दिखेंगे। सारे पैसे लूट लिए जाते हैं। 

Trending Videos


प्रेम कुमार के बाद राजू तिवारी ने भी कसा तंज
राजद विधायक को टोकते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा कि अब मनरेगा खत्म हो गया। अब जी राम जी आ गया। अब पैसों की लूट नहीं होती है। यह सब पहले होता था। अब पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार सरकार के नेतृत्व में सारा पैसा डीबीटी के माध्यम से गरीबों के खाते में चला जाता है। इसके बाद लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के विधायक राजू तिवारी ने तंज कसते हुए कहा कि यूपीए के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से चला हुए 100 रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 25 पैसा बन जाता है। राजद विधायक जो आरोप लगा रहे हैं, वह जंगलराज में ही होता था। इसके बाद राजद विधायक रुके नहीं वह बोलते रहे। उन्होंने कहा कि यह सब जानते हैं भ्रष्टचार आज हर जगह फैल चुकी है। गरीबों का क्या हाल है? सरकार की ऐसी कोई भी योजना नहीं है, जिसमें लूटपाट नहीं होती हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Live: 'बेचारा' विवाद पर विधानसभा के अंदर और बाहर फिर से हंगामा, जानिए किसने क्या कहा?

भाजपा विधायक बोले- एनडीए के राज में ही बीडीओ बने थे
इसके बाद भाजपा विधायक विजय खेमका ने कहा कि विधायक गौतम कृष्ण एनडीए के राज में ही बीडीओ बने थे। आज बिहार में विकास ही विकास हो रहा है। लेकिन, विपक्ष को यह नजर नहीं आ रहा है। जंगलराज का जो इतिहास रहा है। जंगलराज ने बिहार को पूरे देश में बदनाम किया। राजद वालों ने बिहार का चारा खा लिया। अब कोर्ट में इसकी सुनवाई चल रही है। नक्सलवाद, डकैती, फिरौती, हत्या जंगलराज में आम बात थी। आज सुशासन का राज इन्हें पच नहीं रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed