सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   BSEB Exam: Bihar Board Matriculation Exam from today, Patna Exam News, Anand Kishore, OMR

BSEB Exam: आज से बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा, सेंटर पर क्या लेकर न जाएं? गड़बड़ी करने पर मिलेगी कड़ी सजा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Feb 2026 07:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Matric Exam 2026: बिहार के सभी जिलों में कुल 1699 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए खास तैयारी की गई है। बिहार बोर्ड की ओर से दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने परीक्षा से पहले क्या जानकारी साझा की है...

BSEB Exam: Bihar Board Matriculation Exam from today, Patna Exam News, Anand Kishore, OMR
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 17 फरवरी यानी आज से मैट्रिक परीक्षा ली जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। इस परीक्षा के लिए हर जिले में चार मॉडल सेंटर बनाए गए हैं। इस बार पहली पाली में सात लाख 58 हजार 633 और दूसरी पाली में सात लाख 54054 छात्र परीक्षा देंगे। इनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26, 961 छात्र शामिल हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष प्रशांत किशोर ने सभी डीएम और एसपी को परीक्षा के दौरान पूरी तरह से भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया है। पटना समेत सभी जिलों के जिलाधिकारी ने हर सेंटर पर मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में परीक्षार्थी के अलावा कोई अन्य शख्स की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। 

Trending Videos


बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर पौने एक यानी 12:45  तक चलेगी। इसी तरह दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पौने पांच यानी 4:45 तक चलेगी। परीक्षार्थियों से अपील की है कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही केंद्र के अंदर चले जाएं।  हर पाली में 15 मिनट का समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया जाएगा। 17 फरवरी को दो पालियों पाली में मातृभाषा की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले गेट बंद करने का आदेश
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि हर परीक्षा केंद्रों तीन स्तर पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले मुख्य द्वार को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगी। परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और पुलिसकर्मियों को मोबाइल या किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की इजाजत नहीं है। कोई  भी छात्र या अन्य व्यक्ति परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करते पकड़े गए तो उनपर कड़ी कार्रवाई होगी। हर परीक्षा केंद्र की निगरानी सीसीटीवी के जरिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सरकार जीरो
Bihar: राजद ने 'भारत रत्न' के लिए नया नाम सुझाया; विधानसभा में तेजस्वी-चिराग के विधायक किस बात पर भिड़े?

पटना डीएम ने क्या-क्या निर्देश दिया है? 
पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि जिले में स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। किसी भी स्थिति में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकते है। किसी भी परीक्षा केंद्र के इर्द-गिर्द भीड़ एकत्रित न हो यह स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट का दायित्व है। पटना जिले में 70 केन्द्रों पर 79,478 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु पटना सदर अनुमंडल में 33 स्टैटिक दंडाधिकारियों, 26 गश्ती दंडाधिकारी एवं 18 जोनल दंडाधिकारी-सह-उड़नदस्ता पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई, शेष सभी अनुमंडलों में भी एसडीओ एवं एसडीपीओ द्वारा प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने कुछ अन्य निर्देश भी दिए, जिसका पालन उन्होंने कड़ाने से करने के लिए कहा। 

  • परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के इर्द-गिर्द भीड़ एकत्रित न हो। 
  • केवल परीक्षार्थियों को ही परीक्षा केन्द्र के अंदर जाने दी जाएगी।
  • किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों के अतिरिक्त अनधिकृत व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में प्रवेश न करें। 
  • कदाचार में लिप्त या प्रश्रय देने वाले व्यक्तियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। 
  • नकल करने वाले परीक्षार्थियों और इसमें सहयोग करने वाले अभिभावकों के साथ-साथ परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
  • परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट केन्द्र या दुकान परीक्षा के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed