सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   afzal was sentenced to life imprisonment and fine in murder case three years ago, rohtas bihar news

Bihar News: तीन साल पुराने हत्याकांड में उम्रकैद, कोर्ट ने धारा 302 में ठहराया दोषी, लगाया 25 हजार जुर्माना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रूपैठा गांव में 2 जून 2023 को हुए हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। जिला जज 9 सुचित्रा सिंह की अदालत ने अभियुक्त अफजाल अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

afzal was sentenced to life imprisonment and fine in murder case three years ago, rohtas bihar news
जिला व्यवहार न्यायालय सासाराम
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के रूपैठा गांव में तीन साल पहले हुए हत्याकांड में सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए जिला जज 9 सुचित्रा सिंह की अदालत ने अभियुक्त अफजाल अंसारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही कोर्ट ने उस पर 25 हजार रुपये का अर्थ दंड भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


चाकू मारकर की थी हत्या
यह घटना 2 जून 2023 की शाम करीब छह बजे की है। करगहर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी अफजाल अंसारी रूपैठा गांव के कुदूस आलम की गाड़ी चलाता था। उसी दिन गाड़ी के हिसाब किताब को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ते बढ़ते इतनी उग्र हो गई कि अफजाल अंसारी ने कुदूस आलम के पेट, पसली और गुप्तांग में चाकू घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल कुदूस आलम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

छह गवाहों की हुई गवाही
मामले में करगहर थाना कांड संख्या 193/2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसका ट्रायल सत्रवाद संख्या 124/2024 में चल रहा था। अपर लोक अभियोजक लक्ष्मण राय ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में छह गवाहों की गवाही दर्ज कराई गई। सबूतों के आधार पर कोर्ट ने अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत दोषी करार दिया। सोमवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई के बाद अदालत ने अफजाल अंसारी को 25 हजार रुपये के अर्थ दंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed