सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : wife poured boiling oil on her husband after married just ten days

Bihar: सात फेरों के बाद साजिश? दुल्हन ने सोते पति पर उंडेला खौलता तेल, जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
सार

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज दस दिन बाद पत्नी ने अपने पति मोहम्मद मुन्ना पर खौलता सरसों का तेल डाल दिया। घटना तीन फरवरी 2026 को हुई शादी के बाद घर में चल रहे तनाव के बीच हुई।

Muzaffarpur Bihar news : wife poured boiling oil on her husband after married just ten days
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज दस दिन बाद एक युवक पर उसकी पत्नी ने खौलता तेल फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos


जानें क्या है पूरा मामला

घायल युवक मोहम्मद मुन्ना के परिजनों ने बताया कि शादी सिर्फ तीन फरवरी 2026 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही पूरे घर में बहु के कारण तनाव का माहौल बना हुआ था। पत्नी मुन्ना को अपने कमरे में सोने नहीं देती थी और उसे दूसरे कमरे में जाने को कहती थी। यहां तक कि चौठारी की रस्म के बाद भी बहु ने उसे कमरे में नहीं घुसने दिया। मोहम्मद मुन्ना के पिता मोहमद ददीज ने बताया कि जब उनके बेटे ने इस बारे में शिकायत की तो उन्होंने लड़की के परिवार को बुलाकर आपसी समझौते की कोशिश की, लेकिन बहु के मन में कुछ और ही चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


खौलते तेल से हमला

घटना के दिन मुन्ना दिन में कंबल ओढ़कर सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी रसोई में गई और करीब पांच लीटर सरसों का तेल खौलाया, फिर सोए हुए पति पर डाल दिया। तेल पड़ते ही मुन्ना दर्द से छटपटाने लगा। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला।


ये भी पढ़ें: औरंगाबाद में रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तार, जमीन के दाखिल-खारिज के बदले मांगी थी रकम

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया गया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। घायल मुन्ना को बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि मुन्ना काफी गंभीर रूप से झुलस चुका है और इलाज अभी जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed