सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Poisonous liquor continues to wreak havoc two dead so far several others critical

Bihar News: जहरीली शराब का कहर जारी, बिहार में अब तक पांच लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
सार

मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में जहरीली स्प्रिट पीने से लोगों की मौत और गंभीर बीमारियों का सिलसिला जारी है। अब तक पांच लोगों ने जान गंवा दी है। कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और इलाज करवा रहे हैं। 

Poisonous liquor continues to wreak havoc two dead so far several others critical
अवैध शराब का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मोतिहारी के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा गांव में जहरीली स्प्रिट (शराब) पीने से लोगों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। कल एक व्यक्ति की मौत हुई थी, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। इसके अलावा एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चले जाने की खबर ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
Trending Videos


मृतकों की संख्या बढ़ी, कई लोग अभी भी बीमार
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की संख्या दो से बढ़कर पांच हो गई है। कल जहरीली शराब पीने से चंदू की मौत हुई थी। वहीं आज सुबह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना निवासी प्रमोद यादव, परीक्षण मांझी, हीरालाल महतो और बालगंगा के एक युवक की मौत हो गई। उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, अभी भी कई लोग ऐसे हैं जो जहरीली शराब पीने से बीमार हैं और चोरी-चुपके इलाज करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने शराब समझकर स्प्रिट का सेवन कर लिया। सेवन के कुछ ही देर बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान अबतक दो लोगों की मौत हो चुकी है। अभी अन्य कई पीड़ितों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों की रोशनी प्रभावित, मामले की गंभीरता बढ़ी
डॉक्टरों के अनुसार, इस जहरीली शराब के सेवन से पहले आंखों की रोशनी प्रभावित होती है। इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है।

गांव में भय और आक्रोश, अवैध शराब पर सवाल
घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब और स्प्रिट का कारोबार चल रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। साथ ही अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर राज्य में लागू शराबबंदी कानून और उसकी प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चौकीदार भरत रॉय गिरफ्तार
चौकीदार भरत रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तुरकौलिया थाना के SHO उमाशंकर मांझी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वहीं, रघुनाथपुर में हुई हत्या के मामले में भी केस दर्ज कर लिया गया है. हीरालाल भगत के परिजनों के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें; Bihar News: मौत से जंग लड़ रहे नेशनल खिलाड़ी से मिलने पहुंचीं मंत्री श्रेयसी सिंह, अपराधियों ने मारी थी गोली

SIT जांच में खुला स्पिरिट तस्करी का नेटवर्क
मोतिहारी एसपी के अनुसार, SIT जांच में पूरे नेटवर्क की कड़ियां जुड़ चुकी हैं। पिपराकोठी के शराब माफिया कन्हैया और राजा ने स्पिरिट मंगवाया था, जिसे परसौना के खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया। इसके बाद खलीफा और सुनील शाह ने इस स्पिरिट को आगे नागा रॉय और जम्मू बैठा तक पहुंचाया। नागा रॉय ने इसे परसौना इलाके में सप्लाई किया, जबकि जम्मू बैठा ने बालगंगा क्षेत्र में इसका वितरण किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा, जम्मू बैठा और नागा रॉय को गिरफ्तार कर लिया है तथा स्पिरिट की बड़ी खेप भी जब्त की गई है, जिसे केमिकल जांच के लिए भेजा गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed