सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali Union Minister Chirag Paswan launches attack on West Bengal CM Mamata Banerjee

Bihar: चिराग पासवान ने बताया मुख्यमंत्री पद को लेकर NDA में क्या चल रहा? बंगाल चुनाव को लेकर क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 03 Apr 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दो टूक कह दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी हमला बोला है। आइये जानते हैं चिराग ने क्या कहा?

Bihar Vaishali Union Minister Chirag Paswan launches attack on West Bengal CM Mamata Banerjee
चिराग पासवान।
विज्ञापन

विस्तार

वैशाली महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में जिस तरह एसआईआर (SIR) कार्य में लगे कर्मचारियों को बंधक बनाया गया है, वह वहां की सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। चिराग ने दावा किया कि आगामी चुनाव में पश्चिम बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच वाली सरकार वहां स्थापित होगी।

Trending Videos


एनडीए के भीतर किस बात पर चर्चा?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, और यह तभी संभव है जब बिहार भी विकसित होगा। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम राज्य के विकास को गति देने में प्रेरणा देते हैं। इधर, बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भीतर इस पर चर्चा जारी है और बहुत जल्द मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar News: जहरीली शराब का कहर जारी, बिहार में अब तक चार लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

Bihar Vaishali Union Minister Chirag Paswan launches attack on West Bengal CM Mamata Banerjee
मंच पर मौजूद कलाकार एवं केंद्रीय मंत्री

वैशाली महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे थे चिराग
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने वैशाली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, कलाकारों और अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से चले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए कलाकारों ने बिहार और वैशाली का नाम रोशन किया है, जो सराहनीय है। दरअसल, चिराग पासवान वैशाली महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। समापन समारोह में प्रसिद्ध कलाकार अनुप जाटोला की प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं, वैशाली के जिलाधिकारी ने स्वागत भाषण देकर कार्यक्रम का समापन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed